12 APRSATURDAY2025 11:35:09 PM
Nari

Roller Coaster  ने  ले ली 24 साल की लड़की की जान, मंगेतर के सामने तोड़ा दम

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 06 Apr, 2025 02:15 PM
Roller Coaster  ने  ले ली 24 साल की लड़की की जान, मंगेतर के सामने तोड़ा दम

नारी डेस्क: जिंदगी जीने का हक सभी को हाेता है, हर कोई मस्ती करना चाहता है अपने हर पल को एंजॉय करना चाहते हैं। 24 वर्षीय प्रियंका भी कुछ ऐसे ही सोच रखती थी, अपने मंगेतर के साथ मनोरंजन पार्क गई इस लड़की को क्या मालूम था कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी सफर होगा। ‘रोलर कोस्टर' में झूला लेते समय हुए एक हादसे ने उसकी जान ले ली। 
 

यह भी पढ़ें: जैकलीन फर्नांडीज पर टूटा दुखों का पहाड़
 

पुलिस के अनुसार, चाणक्यपुरी की रहने वाली सेल्स मैनेजर प्रियंका बुधवार दोपहर को अपने होने वाले पति निखिल के साथ कापसहेड़ा बॉर्डर के पास फन एंड फूड विलेज में गई थी।यहां  रोलर-कोस्टर की सवारी के दौरान जब झूला अपने शिखर पर पहुंचा तो उसका स्टैंड टूट गया और प्रियंका सीधे नीचे गिर गईं। प्रियंका को गंभीर चोटें आईं और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद निखिल ने प्रियंका के परिवार और पुलिस को इसकी सूचना दी।


यह भी पढ़ें: 170 किलोमीटर पैदल चलकर द्वारकाधीश पहुंचे अनंत अंबानी
 

पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के कई निशान थे, उसके कान और नाक से खून बह रहा था, दाहिने और बाएं पैर पर चोट का घाव तथा दाहिने अग्रबाहु व बाएं घुटने पर कई खरोंच पहुंची थी।'' लड़की के मंगेतर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और प्रियंका ‘फन एंड फूड विलेज' गए थे और वीरवार शाम करीब 6:15 बजे वे रोलर कोस्टर पर बैठे थे।  झूलने के दौरान प्रियंका कथित तौर पर स्टैंड टूट जाने के कारण गिर गईं। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर बीएनएस की धाराओं 289 और 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 


यह भी पढ़ें:  पढ़िए दिमाग से जुड़ी इन गलतफहमियों के बारे में
 

 चाणक्यपुरी की रहने वाली प्रियंका नोएडा के सेक्टर तीन स्थित एक टेलीकॉम कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं। उसने बताया कि प्रियंका के परिवार में उसके माता-पिता और एक भाई और एक बहन है। प्रियंका के भाई मोहित ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की सगाई फरवरी में नजफगढ़ के निखिल से हुई थी और अगले साल फरवरी में उसकी शादी होनी थी। उन्होंने बताया कि निखिल ने बृहस्पतिवार दोपहर को प्रियंका को फोन कर मनोरंजन पार्क घूमने चलने के लिए कहा था। वे दोपहर करीब एक बजे कापसहेड़ा के मनोरंजन पार्क पहुंचे थे और वहां वे रोलर कोस्टर पर झूल रहे थे। मोहित ने मनोरंजन पार्क के अधिकारियों पर उचित सुरक्षा मानक न अपनाने का आरोप लगाया। मनोरंजन पार्क ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
 

Related News