25 APRTHURSDAY2024 10:12:09 AM
Nari

आलिया की बड़ी मुश्किलें, लोगों ने कहा #BoycottSadak2

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 30 Jun, 2020 01:50 PM
आलिया की बड़ी मुश्किलें, लोगों ने कहा #BoycottSadak2

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से नेपोटिज्म के मुद्दे को लेकर कई स्टार्स को ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच अब एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' डिजीटल प्लेटफार्म पर रिलीज होने जा रही है। संजय दत्त, आलिया भट्ट, आदित्य राॅय कपूर और पूजा भट्ट स्टारर ये फिल्म डिज्नी प्लस हाॅटस्टार पर रिलीज होगी।

Sadak 2 schedule in Kashmir stands cancelled - EasternEye

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

फिल्ममेकर महेश भट्ट ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इस फिल्म की रिलीज की जानकारी मिलने के बाद से ही सोशल मीडिया पर #BoycottSadak2 ट्रेंड करने लगा है। लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। साथ ही फिल्म को बाॅयकाट करने की बात कह रहे हैं। यूजर्स ने आलिया भट्ट और महेश भट्ट को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

 

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कहते हैं पेरेंटस के पापों का फल बच्चों को भी मिलता है।' 

 

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बड़ी फ्लाॅप।'

 

वहीं एक और अन्य यूजर ने लिखा, 'हर कोई इसका बहिष्कार करेगा।'

 

बता दें इस फिल्म से महेश भट्ट 21 साल बाद निर्देशक के तौर पर वापसी कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से शुरू हुई नेपोटिज्म की बहस में स्टार किड्स के अलावा करण जौहर का नाम लिया जा रहा है। इसी वजह से लोगों ने फिल्म 'सड़क 2' का बहिष्कार करने को कह रहे हैं। 

Related News