26 APRFRIDAY2024 1:13:16 PM
Nari

दूसरी बार खिलाड़ी अक्षय कुमार हुए कोरोना पॉजिटीव, Cannes Film Festival में भी नहीं होंगे शामिल

  • Edited By palak,
  • Updated: 15 May, 2022 11:51 AM
दूसरी बार खिलाड़ी अक्षय कुमार हुए कोरोना पॉजिटीव, Cannes Film Festival में भी नहीं होंगे शामिल

बॉलीवुड एक्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अक्षय दूसरी बार महामारी कोरोना की  चपेट में आए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। उनकी पोस्ट  देखकर फैंस काफी उदास भी हो गए हैं। साथ ही अक्षय ने यह भी बताया कि वह कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 में शामिल भी नहीं हो पाएंगे। एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पृथ्वीराज के ट्रेलर को लेकर भी काफी चर्चा में थे। 

PunjabKesari

क्या लिखा ट्वीट में  

अक्षय ने अपने ट्वीट में लिखा कि- वास्तव में कांस 2022 में इंडिया पवेलियन हमारे सिनेमा इंडस्ट्री के लिए बहुत ही उत्सुक था। परंतु दुख की बात तो यह है कि मैं  कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। अनुराग ठाकुर आपको और आपकी पूरी टीम को फेस्टिवल के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं। वहां पर न होना मैं बहुत ही मिस करुंगा। खबरों की मानें तो कांस फिल्म फेस्टिविल में एआर रहमान, आर माधवन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नयनतारा, तमन्ना भाटिया और शेखर कपूर के साथ खिलाड़ी कुमार शामिल होने वाले थे। लेकिन अब कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण अक्षय कांस फिल्म फेस्टिविल में शामिल नहीं हो पाएंगे। 

2021 में भी पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव 

अक्षय इससे पहले भी साल 2021 में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनकी फिल्म राम सेतु की शूटिंग के दौरान खिलाड़ी कुमार को कोरोना हो गया था। उनके अलावा फिल्म के कुछ क्रू मेम्बर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई थी। 

पृथ्वीराज के ट्रेलर के साथ थे सुर्खियों में 

खिलाड़ी अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पृथ्वीराज का ट्रेलर भी लांच कर दिया गया था। फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज भी होने वाली है। अक्षय के साथ इस फिल्म में मानुषी चिल्लर नजर आने वाली हैं। पृथ्वीराज के किरदार में अक्षय और संयोगिता के किरदार में मानुषी चिल्लर नजर आएंगी। फिल्म यशराज बैनर के द्वारा बनाई गई है। यह हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। 

PunjabKesari

फैंस कर रहे ठीक होने की दुआ 

अक्षय के द्वारा पोस्ट शेयर करने के बाद उनके फैंस उनकी ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा- 'अपना ध्यान रखिए सर ।' 

PunjabKesari

वहीं अन्य यूजर्स ने लिखा - 'सर अपना ध्यान रखिए। आपके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं ताकि हम फैंस आपकी फिल्म पृथ्वीराज बिना किसी टैंशन के एन्जॉय कर सकें। '

PunjabKesari

एक अन्य यूजर्स ने लिखा - 'गेट वेल सून खिलाड़ी। '

PunjabKesari

Related News