22 JANTHURSDAY2026 11:41:33 AM
Nari

आज प्रभु राम को चढ़ेगा सोने का धनुष,  1 किलो सोना और 2.5 किलो चांदी से हुआ तैयार

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 22 Jan, 2026 09:57 AM
आज प्रभु राम को चढ़ेगा सोने का धनुष,  1 किलो सोना और 2.5 किलो चांदी से हुआ तैयार

उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा को आज पूरे दो साल हो गए हैं। इस शुभ अवसर पर ओडिशा के पुरी से आया  286 किलोग्राम वजनी पंचधातु राम लला के दरबार में पहुंच रहा है।  इसे राम मंदिर में अर्पित किया जाएगा। सोना, चांदी, एल्युमिनियम, जस्ता और लोहे जैसी पांच धातुओं से निर्मित यह स्वर्ण धनुष भक्ति, शिल्प कौशल और राष्ट्रीय गौरव का संगम है।  बताया गया कि इसके निर्माण मे एक करोड़ रू की लागत आई है। 

PunjabKesari
राउरकेला स्थित हनुमान वाटिका से इस धनुष को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और यह अयोध्या पहुंचने से पहले ओडिशा के सभी 30 जिलों से होकर गुजरा। इस धनुष पर कारगिल युद्ध से लेकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता तक भारत की सैन्य उपलब्धियों के साथ-साथ शहीद सैनिकों के नाम भी अंकित हैं। स्वर्ण धनुष के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हुए।

PunjabKesari
8 फीट लंबे और साढ़े तीन फीट चौड़े धनुष को कांचीपुरम की 40 महिला कारीगरों द्वारा इसे अत्यंत कुशलता और समर्पण के साथ तैयार किया गया है। इसमें लगभग 1 किलो सोना और 2.5 किलो चांदी का उपयोग हुआ है, जो शक्ति और भक्ति का प्रतीक है, और राम मंदिर को भेंट किया जाएगा। राम मंदिर में बाल रूप में स्थापित रामलला की मूर्ति के हाथों में भी एक दिव्य स्वर्ण धनुष और बाण है, जो उनकी वीरता और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। रामलला के लिए सोने के खड़ाऊ (गोल्डन चप्पल) भी भेंट किए गए हैं, जिनकी यात्रा भी अयोध्या के लिए की गई है।

Related News