20 APRSATURDAY2024 5:07:57 AM
Nari

गर्मियों के लिए बेस्ट हेयर स्टाइल, आज ही करें ट्राई

  • Edited By neetu,
  • Updated: 31 May, 2020 03:02 PM
गर्मियों के लिए बेस्ट हेयर स्टाइल, आज ही करें ट्राई

गर्मियों के मौसम में बहुत सी लड़कियों को अपने बालों को हेयर स्टाइल देने में मुश्किलें आती है। वे ऐसा लुक पाना चाहती है जिससे उन्हें गर्मी न लगने के साथ परफेक्ट लुक भी मिल सके। तो चलिए आज हम आपकी इस परेशानी का हल करते हुए आपको कुछ ट्रेंडिंग हेयर स्टाइल बताते है। इन हेयर स्टाइल को करके आप कुछ ही मिनटों में खुद को एक स्टाइलिश लुक दे सकती है। तो चलिए देखते उन हेयर ट्रेंडिंग हेयर स्टाइल्स को...

हाफ ब्रेड

अगर आपको बालों को बांधना पसंद नहीं तो ऐसे में आप अपने आधे बालों को रोल कर हेयर स्टाइल बना सकती है। इससे आपको एक परफेक्ट लुक मिलेगा। आप आगे के बालों की दोनों तरफ हाफ ब्रेड भी बना सकती है।

Half Roll Up Hairstyles,nari

 Half Braide,nari

हाफ बन

आजकल सेलेब्रिटी हो या आम लड़की सभी हॉफ बन बनाना काफी पसंद कर रही है। यह देखने में जितना स्टाइलिश है बनाने में उतना ही इजीं है। इस हेयर स्टाइल में आगे बालों का बन बनाकर पीछे के बालों को खुला रखा जाता है। बन बताते समय आप इसे अपने मुताबिक टाइट या थोड़ा लूज रख मेसी लुक दे सकती है। इस हेयर स्टाइल इंडियन हो या वेस्टर्न दोनों आउटफिट पर काफी अच्छा लगता हैं।

 Half Bun Hairstyles,nari

हाई पोनी टेल

गर्मी के चलते बालों को सुंदर व यूनिक लुक देने के लिए आप हाई पोनी टेल ट्राई कर सकती है। इसे आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ कर सकती है। 

High Ponytail Hairstyles,nari

फिशटेल ब्रेड

कुछ लड़कियों को खुले बाल रखना पसंद नहीं आता हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को सिंपल पर अट्रैक्टिव लुक देना चाहती है तो फिशटेल ब्रेड करना बेस्ट ऑप्शन है। इससे आप सुंदर, अट्रैक्टिव व स्टाइलिश लुक पा सकती है। 

messy pulled apart fishtail braid,nari

fishtail braid,nari

Related News