28 APRSUNDAY2024 10:29:54 AM
Nari

लंच में बनाएं टेस्टी बेसन का शीरा, स्वाद के साथ-साथ बढ़ेगी Immunity

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Nov, 2022 01:21 PM
लंच में बनाएं टेस्टी बेसन का शीरा, स्वाद के साथ-साथ बढ़ेगी Immunity

बदलते मौसम के साथ कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए डाइट का ध्यान रखना भी जरुरी है। पौष्टिकता से भरपूर चीजें आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। बेसन का शीरा आप लंच में बनाकर खा सकते हैं। यह स्वाद के साथ-साथ आपकी इम्यूनिटी मजबूत करने में भी मदद करता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

बेसन  - 4 बड़े चम्मच 
देसी घी - 1 बड़ा चम्मच 
दूध - 2 कप 
चीनी  - 3 बड़े चम्मच 
इलायची - 2 (पीसी हुई)
अजवाइन - 1/2 चम्मच  
हरा धनिया - 1 कप 
हल्दी - 1 चम्मच 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। 
2. इसके बाद जैसे घी पिघलने लगे तो उसमें बेसन डाल दें। 
3. दोनों चीजों को अच्छे से भून लें। इसके बाद फ्लेम धीमा कर लें और बेसन को हल्का सा भून लें। 
4. जैसे बेसन में खुशबू आने लगे तो इसमें कुटी हुई इलायची मिला दें। 
5. इलायची डालने के बाद इसमें हल्दी, अजवाइन और गुड़ डालकर अच्छे से मिला लें। 
6. मिश्रण को कम से कम 1 मिनट के लिए पका लें। 
7. जैसे यह मिश्रण पक जाए तो इसमें दूध मिला दें और करछी से बेसन को मिश्रण में घोल दें। 
8. मिश्रण को लगातार चलाते रहें। ध्यान रखें कि शीर में गांठे न पड़े। 
9. 5 मिनट तक शीरे को उबाल लें और इसके बाद शीरे में धनिया काटकर डालें और गैस बंद कर दें। 
10. आपका टेस्टी शीरा बनकर तैयार है। सर्विंग बाउल में डालकर सर्व करें। 

PunjabKesari

Related News