28 APRSUNDAY2024 9:32:07 AM
Nari

बसंत पंचमी पर बनाएं बेसन के लड्डू, जानिए आसान रेसिपी

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Jan, 2023 12:19 PM
बसंत पंचमी पर बनाएं बेसन के लड्डू, जानिए आसान रेसिपी

आज पूरे भारत में बसंत पंचमी का त्योहार में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बसंत वाले दिन मां सरस्वती को पीली चीज का भोग लगाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी बसंत पर कुछ पीली चीज बनाने की सोच रही हैं तो बेसन के लड्डू बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में... 

सामग्री 

बेसन - 2 कप 
काजू - 1 टेबलस्पून
बादाम - 1 टेबलस्पून 
घी - 3/4 कप
चीनी - 1 कप 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप बेसन को एक बर्तन में छान लें। फिर बादाम-काजू बारीक-बारीक काटकर बर्तन में रख लें। 
2. एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें। घी जैसे गर्म हो जाए तो उसमें बेसन डालकर भून लें। 
3. बेसन को अच्छे से सेंक लें। जैसे बेसन गोल्डन ब्राउन हो जाए तो आंच धीमी कर दें। 
4. अब इसमें कटे हुए बादाम और काजू मिलाएं। 
5. इसे बेसन में अच्छे से मिलाकर सेक लें। बेसन को बीच-बीच में हिलाते रहें। 
6. जैसे बेसन पक जाए तो उसे एक बर्तन में निकाल लें। 
7. बर्तन में निकालकर बेसन को ठंडा करने के लिए छोड़ दें। 
8. जैसे बेसन थोड़ा सा गर्म रह जाए तो उसमें चीनी मिलाएं। 
9. दोनों हाथों में घी लगाकर बेसन के मिश्रण को हाथों में लेकर गोल आकार में लड्डू तैयार कर लें। 
10. लड्डू तैयार करके एक ट्रे में रखते जाएं। 
11. कुछ देर के लिए लड्डू को सेट होने के लिए रख दें। 
12. आपके स्वादिष्ट बेसन के लड्डू बनकर तैयार हैं। बादाम, काजू के साथ गर्निश करके सर्व करें।

PunjabKesari


 

Related News