06 MAYMONDAY2024 7:55:11 AM
Nari

Deepika Bikini Controversy: भगवा बिकिनी में ये एक्ट्रेसेस भी मचा चुकी हैं धमाल, लंबी है लिस्ट ...

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 17 Dec, 2022 05:11 PM
Deepika Bikini Controversy: भगवा बिकिनी में ये एक्ट्रेसेस भी मचा चुकी हैं धमाल, लंबी है लिस्ट ...

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर बवाल जोरों पर हैं। फिल्म का गाना 'बेशर्म रंग 'कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ और तभी से विवादों में आ गया है। गाने में दीपिका के भगवा/ ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनने पर विरोध हो रहा है। वहीं फिल्म पर भगवा रंग का अपमान करने का भी आरोप लगा है और फिल्म के पोस्टर जलाए जा रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि जिस रंग पर आज इतना हंगामा हो रहा है वो पहले भी बहुत सी बॉलीवुड एक्ट्रेसर्स पहन चुकी हैं। ये कह सकते हैं कि भगवा रंग से बॉलीवुड का पुराना कनेक्शन हैं, तो चलिए बताते हैं आपको बाकी एक्ट्रेसर्स के बारे में जो पहन चुकी हैं पहले भी भगवा कलर कि बिकिनी।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण 'पठान' के 'बेशरम रंग' सॉन्ग से पहले भी भगवा रंग की बिकिनी में पोज दे चुकी हैं। 'गहराइयां' फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक अंडर वॉटर फोटोशूट कराया था, जिसमें वह ऑरेंज कलर की बिकिनी में दिखाई दी थीं। ये ही नहीं 'कॉकटेल' में भी दीपिका 'भगवा रंग' की बिकिनी पहने नजर आई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस का सैफ अली खान के साथ एक कीसिंग सीन भी था।

PunjabKesari

वाणी कपूर

ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' के गाने 'घुंघरू टूट गए' में वाणी कपूर भी भगवा रंग की ही बिकिनी में नजर आई थीं और अपने किलर मूव्स से लोगों का दिल जीत लिया था। 

PunjabKesari

कैटरीना कैफ

कटरीना कैफ भी 'बार बार देखो' फिल्म के गाने 'आंखों को तेरी आदत है' में इसी रंग की बिकिनी में बीच पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इश्क फरमाती नजर आई थीं। गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

PunjabKesari

दिशा पाटनी

दिशा बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक है और सोशल मीडिया पर अकसर वो अपने बिकिनी लुक्स शेयर करती रहती हैं। इन्हीं में से एक है इंस्ट्रग्राम पर शेयर कि हुई दिशा कि बिकिनी की फोटोस जिसमें उन्होनें भगवा  रंग पहना हुआ है। 

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका ने 2019 में बीच वेकेशन के दौरान अपनी खूबसूरत सी सनकिस्ड फोटो शेयर की थी, जिसमें वो ऑरेंज कलर की बिकिनी में दिखाई दी थीं।

PunjabKesari

आलिया भट्ट

आलिया भी ऑरेंज कलर कि बिकिनी में अपने जलवे दिखा चुकी है। एक्ट्रेस ने अपने 29 वें बर्थडे पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक वीडियो शेयर कि थी, जिसमें वो समुद्र के किनारे ऑरेंज कलर की बिकिनी पहने दिखाई दी थी।

PunjabKesari

नेहा मलिक

पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल नेहा मलिक भी अकसर अपने बिकिनी लुक्स से सोशल मीडिया में हलचल मचाती रहती है। इसी साल माई में उन्होनें कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वो भगवा रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही।

PunjabKesari

अवनीत कौर
सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर भी भगवा रंग की बिकिनी में सोशल मीडिया पर कहर बरपा चुकी हैं। उन्होंने अपने मालदीव वेकेशन के दौरान ये बिकिनी पहनी थी, जिन्हें बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

PunjabKesari

उर्फी जावेद

अपने अजीबो-गरीब कॉस्ट्यूम से चर्चा में रहने वाली उर्फी ने भी इस रंग में हॉट लुक फ्लॉन्ट कर चुकी है। उर्फी जावेद आए दिन अपने रिवीलिंग आउटफिट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

PunjabKesari

Related News