21 JUNFRIDAY2024 5:36:54 AM
Nari

सच्चे प्यार की तलाश में हैं  बी टाउन का शहजादा, कार्तिक बोले - इश्क के मामले में मैं हूं अनलकी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 12 Jun, 2024 04:41 PM
सच्चे प्यार की तलाश में हैं  बी टाउन का शहजादा, कार्तिक बोले - इश्क के मामले में मैं हूं अनलकी

बॉलीवुड में बहुत से ऐसे कपल हैं जिनकी राहें तो अलग हो गई है पर उनके प्यार के चर्चे सालों तक चलते रहे हैं। लोगों के फेवरेट कपल रह चुके  सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के साथ भी कुछ ऐसा ही है। बेशक यह दोनों ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त हैं पर फैन चाहते हैं कि ये दोनों हमेशा के लिए एक हो जाएं।अब हाल ही में लाखों लड़कियों के दिलों में राज करने वाले कार्तिक ने बताया कि वह प्यार में अनलकी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


कार्तिक आर्यन का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से लेकर कृति सेनॉन  तक से जुड़ चुका है। पर सारा के साथ उनकी जोड़ी को बेहद पसंद किया गया था। सारा से ब्रेकअप के बाद एक्टर ने कुछ समय के लिए अनन्या पांडे को भी डेट किया था। हालांकि कई हसीनाओं के साथ नाम जुड़ने के चलते कार्तिक की इमेज पर काफी असर पड़ा है। उन्हाेंने एक इंटरव्यू में अपना दर्द बयां किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


कार्तिक  ने  राज शमानी को एक इंटरव्यू में कहा- 'मेरी पर्सनल लाइफ पर एक प्वाइंट पर खूब बातें होने लगी थीं.'। जब उनके सवाल किया गया कि क्या उन्होंने पब्लिकली डेट न करने का सबक सीख लिया है, इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- 'मैं तो प्राइवेट भी डेट नहीं कर रहा हूं. डरा-डरा घूम रहा हूं शायद '। वह कहते हैं कि-  'फेमस होने के बाद अपने काम की वजह से आप बहुत ही कम लोगों से मिलते हैं। पैसा हो जाए, शौहरत कमा ली, लेकिन एक चीज पक्का है कि आप प्यार खरीद नहीं सकते हैं '। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक ने सारी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा- 'मैं किसी को डेट नहीं कर रहा हूं, मैं रोमांटिक हीरो कहलाता हूं लेकिन प्यार में अनलकी रहा हूं.'। याद हो कि सारा और कार्तिक के प्यार का किस्सा   'Koffee With Karan 6' से ही हुआ था। तब सारा शो में अपने‍ पिता सैफ अली खान के साथ पहुंची थीं। उस एपिसोड में रैपिड फायर राउंड के दौरान जब करण ने एक्‍ट्रेस से पूछा था कि वह बॉलीवुड में किसे डेट करना चाहेंगी तो सारा ने झट से जवाब दिया था कर्तिक आर्यन। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


इसके बाद दोनों 'लव आज कल' की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए। बताया जाता है कि सारा की मां अमृता सिंह के कारण उनका प्यार ज्यादा देर टिक नहीं पाया। वह नहीं चाहती थी कि सारा और कार्तिक की नजदीकियां बढ़े।  असल में अफेयर के मामले में कार्तिक आर्यन का ट्रैक रेकॉर्ड बहुत अच्‍छा नहीं है। वह जिस एक्‍ट्रेस के साथी भी फिल्‍म करते हैं, उसके साथ उनका नाम जुड़ने लगता है। 

Related News