25 APRTHURSDAY2024 1:57:46 PM
Nari

खाने के बाद गलती से भी न खाएं ये चीजें, शरीर को होगा भारी नुकसान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 06 Jul, 2020 10:20 AM
खाने के बाद गलती से भी न खाएं ये चीजें, शरीर को होगा भारी नुकसान

बहुत से लोगों को खाने के बाद चाय-कॉफी, फल आदि का सेवन करना अच्छा लगता है। मगर उनकी यह आदत पाचन तंत्र को कमजोर करने का काम करती है। ऐसे में सेहत बिगड़ने से बीमरियों के लगने का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा ऐसे बहुत से काम है जिसे करने से सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए अपनी इन गलत आदतों को समय रहते बदलने में ही भलाई होती है। तो चलिए जानते है खाने के तुरंत बाद किस चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती है...

चाय-कॉफी

बहुत से लोगों को खाने के तुरंत बाद चाय-कॉफी पीने की आदत होती है। मगर इससे डाइजेशन सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। असल में चाय और कॉफी में केमिकल पाए जाते हैं। यही केमिकल्स शरीर में टैनिन आयरन सोखने को धीमा कर 87% कम कर देते हैं। ऐसे में खाना पचाने में बाधा उत्पन्न होती है। इसके अलावा खून की कमी, चक्कर आना, भूख न लगना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा भोजन के कम से कम 1 घंटा पहले या बाद में इनका सेवन करना चाहिए

फल

फलों को हमेशा खाली पेट ही खाना चाहिए। इसका खाने के तुरंत बाद सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भारी भोजन करने के बाद फलों के सेवन से इसे डाइजेस्ट करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। साथ ही फ्रूट्स में मौजूद सभी पोषक तत्व शरीर को नहीं मिल पाते हैं। इसे हमेशा खाली पेट या 2 मील के बीच खाया जा सकता है।

nari

​ठंडा पानी न पिएं

रोजाना 8-10 गिलास पानी का सेवन करना जरूरी होता हैं। मगर खाली के बाद ठंडे पानी का सेवन करने से डाइजेशन सिस्टम कमजोर होता है। इससे पेट में खाना झुंड या गुच्छे की तरह जम जमने लगता है। इस स्थिति में डाइजेशन प्रक्रिया में बाधा आती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भोजन के बाद गर्म पानी या रूम टेंपरेचर के हिसाब से पानी पीना चाहिए। इसके अलावा इसे खाने के तुरंत बाद नहीं बल्कि 45 मिनट रूको कर ही पीना चाहिए।

​सिगरेट 

सिगरेट सेहत के लिए कितनी हानिकारक है शायद ही इससे कोई अनजान होगा।‌ खासतौर पर भोजन के बाद इसका सेवन करने से इरिटेबल बावल सिंड्रोम नामक बीमारी होने का खतरा बढ़ता है। ऐसे में अल्सर होने के आशंका रहती है। रिसर्च के मुताबिक भी खाने के तुरंत बाद सिर्फ 1 सिगरेट पीने से शरीर को 10 सिगरेट पीने के बराबर हानि पहुंचती हैं। इसलिए अगर आपको ऐसी लत है तो इसे छोड़ दें।
cigarette,nari

अल्कोहल

बहुत से लोग खाने के बाद शराब पीते हैं। यह आंतों को नुकसान पहुंचाने के साथ पाचन तंत्र को कमजोर करता है। अगर आप इसे पानी ही चाहते हैं तो इसका सेवन भोजन के 20-30 मिनट के बाद ही करें।

​खाने के तुरंत बाद नहाना

खाने के तुरंत बाद नहाने से शरीर का टेंपरेचर बहुत ही कम हो जाता है। ब्लड सर्कुलेशन की प्रक्रिया धीमी होने लगती है। 

nari

​खाने के बाद सो जाना

अगर आप भी खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं तो अपनी इस आदत को छोड़ने में ही भलाई है। नहीं तो हार्ट बर्न, सीने में कोई शिकायत, ज्यादा खर्राटे या नींद  आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही खाने को पचाने में दिक्कतें आती है। इसलिए खाने के तुरंत बाद थोड़ी देर टहलने के बाद ही सोना चाहिए।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News