06 MAYMONDAY2024 11:14:42 PM
Nari

Mystery Man के साथ स्पॉट हुई अंशुला कपूर , जानें किसे डेट कर रही हैं अर्जुन कपूरी की लाडली बहन

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 30 Nov, 2022 05:32 PM
Mystery Man के साथ स्पॉट हुई अंशुला कपूर , जानें किसे डेट कर रही हैं अर्जुन कपूरी की लाडली बहन

बॉलीवुड में खबरों का बाजार गर्म है कि अर्जुन कपूर की बहन को अपने सपनों का राजकुमार मिल गया है। हाल ही में अंशुला ने एक मिस्ट्री मैन के साथ इंस्टाग्राम वीडियो शेयर की, जिसके बाद से उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

PunjabKesari

अंशुला  कर रही है मिस्ट्री मैन को डेट

दरअसल जो वीडियो अंशुला ने शेयर की है, उसमें वो अपने मिस्ट्री मैन रोहन ठक्कर संग दिखाई दे रही है। ये वीडियो एक वेकेशन का है जिसमें दोनों साथ में बहुत खुश लग रहे हैं। अंशुला ने रोहन संग ये वीडियो उनके बर्थडे पर शेयर किया था और रोहन को अपना सबसे फेवरेट बॉय बताया था। वहीं अंशुला के वीडियो पर मलाइका अरोड़ा, महीप कपूर और संजय कपूर ने बर्थडे की विशेज दी थीं, जिसके बाद से ऐसी खबरें हैं कि अंशुला रोहन को डेट कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)

कौन हैं मिस्ट्री मैन रोहन ठक्कर

अब सवाल ये है कि आखिर ये मिस्ट्री मैन है कौन?  हमें पूरा याकिन है कि आप भी जानने के लिए बेकरार होगें तो चलिए आपको बताते हैं। खबरों के माने तो रोहन एक स्क्रीनराइयर हैं, उन्होनें वैसे कोई बॉलीवुड फिल्म के लिए तो काम नहीं किया, लेकिन कुछ भाषाओं में स्क्रीनराइटर के तौर पर प्रोजेक्ट्स कर चुके हैं। रोहन ठक्कर के इंस्टाग्राम पर करीब 1 हजार फॉलोअर्स है। वो अक्सर अंशुला के पोस्ट्स पर दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि वो इस साल के शुरुआत से एक-दूसरे को डेट कर रहे है और दोनों की फैमिली में इनके रिश्ते की खबर है और सब इनके लिए खुश हैं। हालांकि अंशुला ने अभी तक रोहन के साथ रिश्ते पर कुछ ऑफिशियली कहा नहीं है। अब देखना ये है कि दोनों कब तक एक दूसरे के साथ रिश्ते को पब्लिकली एकसेप्ट करते हैं।

Related News