16 SEPMONDAY2024 12:46:30 PM
Nari

बढ़ा हुआ वजन, नो मेकअप... लंबे समय बाद लंदन से मुंबई आईं अनुष्का, बदली- बदली दिखी अदाकारा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 04 Sep, 2024 11:11 AM
बढ़ा हुआ वजन, नो मेकअप... लंबे समय बाद लंदन से मुंबई आईं अनुष्का, बदली- बदली दिखी अदाकारा

नारी डेस्क : बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा आज सुबह लंदन से भारत लौटी। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही अनुष्का ने अपने खूबसूरत और नो मेकअप वाले लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस दौरान ऑल ब्लैक में उनका बॉसी लुक काफी जच रहा था । हालांकि कुछ लोगों का ध्यान उनके बढ़ते वजन पर भी गया

PunjabKesari
'जब तक है जान' स्टार को स्लीक, जेट-ब्लैक पैंट और मैचिंग ब्लेज़र पहने एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। उनके मिनिमलिस्ट स्टाइल को एक बन और  चश्मे ने पूरा किया, जो उनके लुक में एक अलग ही निखार ला रहा था। इस दौरान एक्ट्रेस के पति विराट कोहली और बच्चों साथ नजर नहीं आए। 

PunjabKesari

अनुष्का ने रुककर पैपराज़ी को हाथ हिलाते हुए  उनका अभिवादन भी किया। इस बीच जब एक फोटोग्राफर ने कहा- "मैम शाम को मिलते हैं" तो उन्होंने खुशी से जवाब दिया- "ठीक है।" अनुष्का शर्मा के पति, क्रिकेट स्टार विराट कोहली और उनके बच्चे, वामिका और अकाय, उनके साथ एयरपोर्ट पर नहीं देखे गए।

PunjabKesari

अपनी निजी ज़िंदगी को ज़्यादातर लोगों की नज़रों से दूर रखने के लिए मशहूर इस कपल  ने हाल ही में इस साल की शुरुआत में फरवरी में अपनी पहली बेटी वामिका के बाद अपने दूसरे बच्चे अकाय का स्वागत किया। हालांकि इस दौरान अनुष्का के वजन को लेकर एक फैन ने लिखा-  'तीसरा बच्चा आने वाला है, इसीलिए भाभी मोटी लग रही हैं।' 
 

Related News