26 APRFRIDAY2024 7:05:44 PM
Nari

दादी संग बिताए पलों को याद कर अनन्या हुई इमोशनल, बोलीं- हमारे परिवार की जिंदगी थी

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 11 Jul, 2021 05:03 PM
दादी संग बिताए पलों को याद कर अनन्या हुई इमोशनल, बोलीं- हमारे परिवार की जिंदगी थी

बाॅलीवुड एक्टर चंकी पांडे की मां स्नेहलता पांडे दुनिया को अलविदा कह गई। बीती 10 जुलाई को उनका निधन हो गया। मां के निधन से चंकी पांडे सदमे में हैं तो वहीं दादी के यूं चले जाने से अनन्या पांडे भी टूट गई हैं। अपनी दादी के पार्थिव शरीर को देखर अनन्या पांडे फूट-फूट कर रोने लगीं। वहीं अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी दादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ में उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दादी की तस्वीरें शेयर की हैं। साथ में एक्ट्रेस ने लिखा, 'जब वह पैदा हुई थी तो डॉक्टरों ने कहा था कि वह एक हार्ट के वाल्व के कारण कुछ वर्षों तक ही जीवित रहेंगी लेकिन मेरी दादी जिंदा रही और कैसे। वह 85 साल की उम्र तक हर दिन काम करती थी। सुबह 7 बजे अपने ब्लॉक हील्स पहनकर लाल रंग के बालों में काम करने निकल जाती थी। उन्होंने मुझे हर दिन प्रेरित किया। मैं उनकी ऊर्जा और प्रकाश में बड़ी होने के लिए बहुत आभारी हूं।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

 

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'उनके हाथ बहुत कोमल थे और वह बहुत अच्छी टांगों की मालिश करती थीं। वह खुद को हथेली पढ़ने वाली मानती थी और मुझे हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ती थी। वह हमारे परिवार की जिंदगी थी। दादी तुम इतनी प्यारी हो कि कभी भुलाई नहीं जा सकती। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

अनन्या अपनी दादी के काफी करीब थी। दादी को अंतिम विदाई देते हुए उनके चेहरे पर उदासी और आंखों में आंसू दिखाई दे रहे थे। हालांकि चंकी पांडे की मां के निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।इस खबर के सामने आते ही स्टार्स शोक व्यक्त करने के लिए Pandey हाउस पहुंचे थे।

Related News