29 MARFRIDAY2024 10:02:17 AM
Nari

पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के बाद एक और शख्स हुआ गिरफ्तार

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 20 Jul, 2021 12:22 PM
पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के बाद एक और शख्स हुआ गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार की रात को गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा है। वहीं आज मंगलवार को अब इस मामले को लेकर एक और गिरफ्तारी हुई है।  अश्लील फिल्में बनाने के मामले में राज कुंद्रा के एक और साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को इस मामले में उसके शामिल होने का शक है, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

PunjabKesari

पोर्नोग्राफी मामले में एक और शख्स गिरफ्तार
बतां दें कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफी मामले में नेरुल इलाके से रायन थार्प नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया शख्स राज कुंद्रा का साथी बताया जा रहा है। पुलिस ने शक जाहिर किया है कि रायन थार्प के भी मामले से तार जुड़े हुए हैं। बतां दें कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कल सोमवार की रात को ही गिरफ्तार कर लिया था।

PunjabKesari

राज कुंद्रा की कंपनी का आईटी हेड है रायन थार्प
जानकारी के अनुसार, रायगढ़ से गिरफ्तार आरोपी रायन थार्प और राज कुंद्रा की कंपनी का आईटी हेड है। रायन ने राज और शिल्पा शेट्टी की कंपनी विआन गेमिंग प्राइवेट लिमिटेड और विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में बतौर हेड ऑफ प्रोडक्ट कई साल काम तक किया है। 

PunjabKesari

मुंबई से लंदन तक चल रहा है पोर्नोग्राफी फिल्मों का ये रैकेट 
रायन थोर्प पर आरोप है कि उन्हें राज कुंद्रा की अश्लील पोर्न वीडियो लिंक्स के टेक्नीकल मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और आरोपी रयान को सब पता था कि कैसे मुंबई से लंदन ये पोर्नोग्राफी फिल्मों के रैकेट का पूरा खेल चल रहा है।

PunjabKesari

बतां दें कि पोर्नोग्राफी मामले में अब तक राज सहित 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पोर्नोग्राफी मामले का  मास्टर माइंड हैं राज कुंद्रा
वहीं, मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था।

PunjabKesari

पुलिस के पास राज कुंद्रा के खिलाफ हैं पर्याप्त सबूत 
इस केस की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम राज कुंद्रा को मंगलवार यानि कि आज कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। पुलिस ने वीडियो अपलोड करने वाले उमेश कामथ को भी गिरफ्तार किया है।

Related News