20 APRSATURDAY2024 2:14:13 AM
Nari

Vastu: सुबह उठकर किए 10 काम माने जाते हैं अशुभ, होगा नुकसान

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 15 May, 2020 10:05 AM
Vastu: सुबह उठकर किए 10 काम माने जाते हैं अशुभ, होगा नुकसान

कुछ लोग सुबह उठते ही आईना देखते हैं लेकिन वास्तु के हिसाब से ऐसा करना गलत माना जाता है। इसके अलावा भी वास्तुशास्त्र में सुबह उठने के कुछ नियम बताए गए है। दरअसल सुबह उठते ही आप बहुत से ऐसे काम कर देते है, जो हमारी नजर में तो सही होते है लेकिन वास्तु के हिसाब से इन्हें अशुभ माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि सुबह उठकर आपको कौन-से काम नहीं करने चाहिए।

 

नहीं देखना चाहिए आइना

अक्सर लोग सुबह उठने के बाद सबसे पहले अपना चेहरा देखते हैं लेकिन ऐसा करना गलत है। इससे उस व्यक्ति पर दिनभर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है।

PunjabKesari

हाथों की हथेलियों को देखना

ऐसी मान्यता है कि हमारे हाथों में अक्षय ऊर्जा होती है इसलिए बिस्तर से उठने के बाद सबसे पहले अपने हाथों को देखना चाहिए।

जानवरों की फोटो देखना

जानवरों के फोटो भी नहीं देखने चाहिए। कहते हैं इससे दिनभर विवाद व उलझनें बनी रहती है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपने कमरे में जानवरों की फोटो ही ना लगाएं।

किसी भी व्यक्ति का चेहरा देखना

ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से आंख खुलते ही किसी का चेहरा नहीं देखना चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि दिन की शुरूआत अच्छी हो तो इसके लिए सबसे पहले अपने ईष्ट देव का ध्यान करें। इससे ना सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि यह मन सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाता है।

बंद घड़ी भी होती है अशुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह के वक्‍त दुर्घटना, फूटे हुए बर्तन और बंद घड़ी का दिखना शुभ नहीं होता है। इससे दिन उलझन और तनाव में बीतता है।

PunjabKesari

घंटियों की आवाज

सुबह उठते ही मंदिर की घंटियों की आवाज या शंख की आवाज सुनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कमरे में लगाएं ऐसी तस्वीरें

अपने में नारियल, शंख, मोर, हंस या फूल आदि की तस्वीरें लगाएं क्योंकि इन्हें देखना शुभ माना जाता है। इससे मन में सकारात्मक विचार आते हैं।

सफाई-कर्मी का दिखना होता है शुभ

अगर आप सुबह किस जरूरी काम से निकले है और आपको रास्ते में कोई सफाई-कर्मी दिख जाए तो समझ लें कि आप काम बन जाएगा क्योंकि इसे वास्तु के हिसाब से शुभ माना जाता है।

सुबह उठकर परछाई देखना

सुबह उठकर परछाई देखने से भी बचना चाहिए, फिर चाहे वह खुद की हो या दूसरों की। छाया देखने पर दुर्भाग्य बना रहता है। छाया देखने से उस मनुष्य में डर, तनाव और भ्रम बढ़ता है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News