24 APRWEDNESDAY2024 5:21:19 PM
Nari

करण जौहर की बर्थडे पार्टी में शामिल 50-55 गेस्ट हुए Covid-Positive

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Jun, 2022 05:06 PM
करण जौहर की बर्थडे पार्टी में शामिल 50-55 गेस्ट हुए Covid-Positive

बॉलीवुड के एक्टर और डॉयरेक्टर करण जौहर ने हाल ही में कुछ दिनों पहले अपना 50वां जन्मदिन बहुत धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों ने दस्तक दी थी। मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित यशराज फिल्म्स स्टूडियो में करण ने अपना जन्मदिन मनाया। करण की बर्थडे पार्टी में ऋतिक रोशन, शाहरुख खान, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, कियारा आडवाणी, जाह्नवी कपूर,  मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर, एश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन,सलमान खान समेत कई और भी बी-टाउन की हस्तियों ने शिरकत की थी। परंतु खबरों की मानें तो करण को अपने बर्थड बैश की बहुत ही बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। करण की पार्टी में शामिल हुए कई सितारों को कोविड हो गया है। पार्टी में शामिल हुए 50-55 गेस्ट कोविड संक्रमित पाए गए हैं।  

PunjabKesari

बदनामी के डर नहीं कर रहे खुलासा 

एक नामी वेबसाइट के अनुसार, करण जौहर की पार्टी में शामिल हुए 50-55 लोग कोविड संक्रमित पाए गए हैं। इनमें कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटी और अन्य दूसरे लोग भी हैं। परंतु बदनामी के डर से सितारे अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात नहीं बता रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में  से करण के कई खास दोस्त बर्थडे पार्टी के बाद से ही कोविड संक्रमित हैं। 

PunjabKesari

कार्तिक आर्यन  हुए कोविड पॉजिटिव 

करण के कई खास दोस्त पार्टी के बाद ही कोविड संक्रमित पाए गए हैं। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी बीते दिन कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की जानकारी फैंस को दी थी। हालांकि कार्तिक करण की पार्टी में नहीं गए थे। लेकिन सूत्रों की मानें तो कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'भूल-भूलैया 2' की एक्ट्रेस कियारा अडवाणी के जरिए यह वायरल सभी में पाया गया है। कियारा भी करण की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थी। हालांकि कियारा ने ऐसा कोई खुलासा नहीं किया है। 

PunjabKesari

आदित्य रॉय कपूर और अक्षय कुमार को भी हुआ कोरोना 

आपको बता दें कि बीते दिनों पहले अक्षय कुमार भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके कारण अक्षय कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल नहीं हो पाए थे। अक्षय ने भी खुद ही सोशल मीडिया पर फैंस को अपने कोविड पॉजिटिव होने की खबर दी थी। 

PunjabKesari

इसके अलावा बीती शाम एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने भी फैंस को अपने कोविड पॉजिटिव होने की खबर दी थी। जिसके कारण मेकर्स आदित्य की आने वाली फिल्म 'ओम द बैटल विदइन' का ट्रेलर लॉन्च रिशेड्यूल करने का प्लान भी कर रहे हैं। 

PunjabKesari

इसके अलावा हालांकि जो सितारे आईफा अवॉडर्स 2022 में नहीं पहुंच पाए हैं, उनके भी पॉजिटिव संक्रमित होने के कयास लगाए जा रहे हैं। 


 

Related News