03 MAYFRIDAY2024 2:46:40 PM
health

उम्र के अनुसार इतना होना चाहिए वजन, देखिए Healthy Weight चार्ट की लिस्ट

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 Aug, 2023 05:52 PM
उम्र के अनुसार इतना  होना चाहिए वजन, देखिए Healthy Weight चार्ट की लिस्ट

स्वस्थ रहने के लिए वजन भी सही होना जरुरी है परंतु उम्र के अनुसार, कितना वजन होना चाहिए यह बात बहुत से कम लोग जानते हैं। यदि उम्र के अनुसार, वजन कम या ज्यादा हो तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। सही वजन कई तरह की बीमारियों से भी दूर रखता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो हर किसी का शरीर अलग तरह का होता है। शरीर का वजन भी अलग-अलग कारकों पर निर्भर करता है। ऊंचाई, आयु और लिंग के अनुसार, ही व्यक्ति के वजन का अंदाजा लगाया जा सकता है। परंतु उम्र के अनुसार, कितना वजन होना चाहिए यह आपको आज बताते हैं तो चलिए जानते हैं....

नवजात शिशु का वजन

नवजात लड़की का वजन 3.3 किलोग्राम और लड़के का वजन 3.2 किलोग्राम होना चाहिए।

PunjabKesari

2-5 महीने के शिशु का वजन 

2-5 महीने के लड़की का वजन 5.4 और लड़की का वजन 6 किलोग्राम होना चाहिए। 

6-8 महीने के शिशु का वजन 

6-8 महीने के लड़के का वजन 7.2 किलोग्राम और लड़की का वजन 6.5 किलोग्राम होना चाहिए। 

9 महीने से 1 साल 

9 महीने से एक साल के लड़के का वजन 10 किलो और लड़की का वजन 9.50 किलो होना चाहिए ।

2-5 साल की उम्र 

2-5 साल की उम्र के लड़के का वजन 12.5 किलोग्राम और लड़की का  वजन 11.8 होना चाहिए। 

6-8 साल की उम्र 

6-8 साल की उम्र में लड़के का वजन 12-18 किलोग्राम और लड़की का वजन 14-17 किलो होना चाहिए। 

9-11 साल की उम्र 

9 साल की उम्र में लड़के का वजन 28.1 किलोग्राम और लड़की का 28.5 किलोग्राम वजन होना चाहिए। जबकि 11 साल के लड़के का वजन 10.2 किलोग्राम और लड़की का वजन 9.5 किलोग्राम होना चाहिए। 12 साल की उम्र में लड़के का 12.3 किलोग्राम और लड़कियों का 11.8 किलोग्राम वजन होना चाहिए। 

PunjabKesari

12-14 साल 

12 साल की उम्र में लड़कों का 37 किलोग्राम और लड़कियों का 38.7 किलोग्राम होना चाहिए। 13 साल की उम्र के बाद लड़कों का 40.9 किलोग्राम और लड़कियों का 44 किलोग्राम वजन होना चाहिए। इसके अलावा 14 साल की उम्र में लड़कों का 47 किलोग्राम और लड़कियों का 48 किलोग्राम वजन होना जरुरी माना जाता है। 

15-18 साल 

15-16 की उम्र में लड़कों का वजन 58 किलोग्राम और लड़कियों का 53 किलोग्राम वजन जरुरी होता है। वहीं 17 साल की उम्र में लड़कों का 62.7 किलोग्राम और लड़कियों का 54 किलोग्राम वजन होना चाहिए। इसके बाद 18 साल की उम्र में लड़की का 65 किलोग्राम और लड़की का 54 किलोग्राम वजन होना चाहिए। 

19-39 की उम्र 

19-29 साल की उम्र में पुरुषों का 83.4 किलोग्राम और महिलाओं का 73.4 किलोग्राम वजन होना जरुरी है जबकि 30 से 39 साल की उम्र में पुरुषों का 90.3 किलोग्राम और महिलाओं का 76.7 किलोग्राम वजन होना चाहिए। 

PunjabKesari

40-60 की उम्र में वजन 

40-49 की उम्र में पुरुष का 90.9 किलोग्राम और महिलाओं का 76.2 किलोग्राम वजन होना आवश्यक है। इसके अलावा 50-60 साल की उम्र में पुरुषों का सही वजन 91.3 किलोग्राम और महिलाओं का 77 किलोग्राम वजन होना चाहिए। 

Related News