30 APRTUESDAY2024 10:52:33 PM
Bollywood Life

'मैम ये सब करने की उम्र नहीं', मलाइका ने दिया ट्रोल करने वालों को जवाब, कहा-अब दिखेगा असली रूप...

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 18 Nov, 2022 07:23 PM
'मैम ये सब करने की उम्र नहीं', मलाइका ने दिया ट्रोल करने वालों को जवाब, कहा-अब दिखेगा असली रूप...

मलाइका अरोड़ा उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो आए दिन किसी न किसी वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। अब चाहे वो उनका वॉकिंग स्टाइल हो या रिलेशनशिप, हमेशा मलाइका का मजाक बनाया जाता है। वहीं अब मलाइका ने इन सबका का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसके साथ ही माला ने ट्रोलर्स से कहा कि अब वो उन्हें किसी नई बात के लिए ट्रोल करें क्योंकि अब ये सब पुराना हो चुका है। 

PunjabKesari

ये सब मलाइका ने अपने नए शो 'मूविंग इन विद मलाइका' के प्रोमो वीडियो में कहा है जो जल्द ही शुरू होने वाला है। मलाइका कहती हैं कि किस तरह उन्हें हर बात पर ट्रोल किया जाता है। वो कुछ भी करें, उनका ब्रेकअप हो, अगर वो बॉयफ्रेंड के साथ नजर आए, उनके चलने का तरीका हो या फिर उनके कपड़ो हो, ट्रोलर्स उनका पीछा नहीं छोड़ते। हर बात पर उनका मजाक बनता है। इसलिए अब वो अपने नए शो के जरिए सच्चाई दिखाने वाली हैं। इसके साथ ही मलाइका कहती है कि अब वो इन बातों से तंग आ गई हैं। लोगों की इन बातों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

जिसके साथ कैप्शन में मलाइका लिखती हैं- 'मैं अपनी हरकतों की खबरें दे चुकी हूं, अब आपके लिए कुछ और भी आने वाला है। उम्र, कपड़े, लव लाइफ सब खबरें अब पुरानी हो चुकी हैं। अब आपके लिए कुछ नया ला रही हूं, जिसके बारे में आप बात कर सकते हैं।' वह कहती हैं- क्या-क्या पहनती है, ये सब क्या करती है। कुछ भी पहनूं फिर चाहे वो इवनिंग गाउन ही क्यों ना हो लोग कमेंट करते है- मैम घर पर रहो, ये सब करने की अब उम्र नहीं। 

 

PunjabKesari

 

बता दें कि मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। कई बार ऐसी खबरें सुनने को मिली है कि मलाइका अर्जुन से दूसरी शादी करने वाली है लेकिन कपल ने अभी तक खुद अपनी शादी को लेकर कोई ऐलान नहीं किया। मलाइका कई बार कह चुकी है कि वो अब अर्जुन के साथ अपना भविष्य के बारे में सोच रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

साल 2019 में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। पब्लिकली अपने प्यार का इजहार करने से भी वे कभी नहीं कतराते। मलाइका-अर्जुन को उनके बीच के 12 साल के एज गेप को लेकर ट्रोल भी किया जाता है लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। अर्जुन को डेट करने से पहले मनाइका ने अरबाज खान से शादी की थी। साल 2017 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। जिसकी वजह मलाइका और अर्जुन के बीच बढ़ती नजदीकियां को बताया गया था। 

Related News