28 APRSUNDAY2024 11:26:06 PM
Nari

जांघों में जमी एक्स्ट्रा चर्बी दूर करेंगे ये 5 Yogasana, नहीं पड़ेगी जिम जाने की जरुरत

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Jun, 2023 10:26 AM
जांघों में जमी एक्स्ट्रा चर्बी दूर करेंगे ये 5 Yogasana, नहीं पड़ेगी जिम जाने की जरुरत

पेट की चर्बी से तो महिलाएं परेशान होती हैं लेकिन जांघों पर जमी चर्बी उससे भी ज्यादा परेशानी खड़ी कर सकती है। बढ़ी हुई चर्बी कई कारणों से हो सकते हैं जैसे उम्र बढ़ना ,जेनेटिक्स, वेट गेन, खराब डाइट और लाइफस्टाइल। कमजोर मेटाबॉल्जिम के कारण भी जांघों पर फैट जमा होने लगता है। उम्र बढ़ने के कारण यह क्रिया धीमी होने लगती है। ऐसे में आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आपको 5 ऐसे योगासन बताते हैं जो जांघों में मौजूद फैट आसानी से निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

वीरभद्रासन 

वीरभद्रासन को आप अपनी रुटीन में शामिल करके जांघों में मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी निकाल सकते हैं। इस आसन को करने के लिए अपनी पीठ को सीधा रखें और ठोड़ी थोड़ी ऊपर उठा लें। बैलेंस बनाते हुए अपने दोनों हाथों को अपनी-अपनी साइड की ओर रखें। धीरे-धीरे हाथों को जोड़कर ऊपर की ओर उठाएं। एक पैर के घुटने को हल्का मोड़ते हुए दूसरे पैर को आगे की ओर ले जाएं। इस बात का ध्यान रखें कि आपकी पीठ सीधी हो और वजन आपके दोनों पैरों पर बराबर रहे। हाथों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सिर पीछे की ओर ले जाएं। आसन को दूसरे पैर से दोहराएं। ऐसी स्थिति में धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। नियमित आसन के अभ्यास से आपकी जांघों से फैट दूर होने लगेगा। 

PunjabKesari

सेतु बंधासन 

फर्श पर लेट कर पैरों को फर्श की ओर रखें। इसके बाद अपने दोनों घुटनों को मोड़ लें। अपनी एड़ियों को अपने नितम्बों के पास लेकर जाएं। अब टेलबोन और नितंबों को ऊपर की ओर उठाएं। सांस बाहर छोड़ें। अपनी जांघों और पैरों को समान रखें। इसके बाद अपनी उंगलियों को इंटरलॉक करके अपने हाथों को अपने पेल्विस के नीचे रखें। जांघों को ऊपर उठाएं अपने घुटनों को एड़ी के ऊपर सीधे में रखकर छाती की ठोड़ी को ओर उठाएं। इसी मुद्रा में कुछ देर रहें। नियमित अभ्यास से जांघों की एक्स्ट्रा चर्बी दूर होने लगेगी। 

नौकासन 

सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद गहरी सांस लेते हुए दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठा लें। दोनों हाथों को पैरों के समान रकें और शरीर को 45 डिग्री पर रखें। जांघों की चर्बी दूर करने के लिए यह आसन काफी फायदेमंद रहेगा। 

PunjabKesari

नटराजासन 

इस आसन को करने के लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं। फिर गहरी सांस लेते हुए बाएं पैर के घुटने को मोड़कर पीछे की ओर ले जाएं और बाएं हाथ से पैर के अंगूठे को पकड़ें। इसके बाद जितना हो सके इस मुद्रा में बाएं पैर को ऊपर उठाएं। फिर अपने शरीर के ऊपरी भाग की ओर झुकाएं। अब दाएं हाथ को आगे की ओर सीधा कर खींचने की कोशिश करें। इसके बाद कुछ सैकेंड इसी अवस्था में रहें। इसके बाद धीरे-धीरे पहली वाली स्थिति में आ जाएं। ऐसे ही दूसरे पैर के साथ करें। इससे आपके जांघों की चर्बी भी दूर होगी और आपको रिलैक्स भी मिलेगा। 

उत्कटासन 

जमीन पर पहले सीधे खड़े हो जाएं इसके बाद दोनों पैरों को फैला लें। हथेली नीचे की ओर रखते हुए दोनों हाथों को आगे की ओर ले जाएं और इन्हें सीधा रखें। घुटनों को धीरे-धीरे मोड़ें और पेल्विस को नीचे की ओर ले जाएं। आपका पोज ऐसा हो जिससे लगे कि आप कुर्सी पर बैठे हैं। ऐसी स्थिति में एक मिनट तक रहें और लंबी सांसे लेते रहें। 

PunjabKesari

Related News