27 APRSATURDAY2024 6:11:06 AM
Nari

विश्व चॉकलेट दिवस: केक या शेक नहीं आज बनाएं Chocolate Ice Cream

  • Edited By neetu,
  • Updated: 07 Jul, 2021 10:21 AM
विश्व चॉकलेट दिवस: केक या शेक नहीं आज बनाएं Chocolate Ice Cream

हर साल 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट दिवस मनाया जाता है। वहीं बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को चॉकलेट खाना पसंद होता है। वैसे तो इसका सेवन करने से वजन बढ़ने की परेशानी होती है। मगर कम मात्रा में इसे खाने से सेहत और स्किन को फायदा भी मिलता है। आपने अक्सर चॉकलेट शेक, केक आदि का सेवन किया होगा। मगर आज 'विश्व चॉकलेट दिवस' के खास दिन पर हम आपके लिए चॉकलेट आइसक्रीम की रेसिपी लेकर आए है। 

सामग्री

फुल क्रीम दूध- 2,1/2 कप

कस्टर्ड पाउडर- 1 छोटा चम्मच

कोको पाउडर- 2 छोटे चम्मच

चीनी- 1 कप

वनीला एसेंस- 1/2 छोटा चम्मच

क्रीम- 1 1/2 कप

नट्स- जरूरत अनुसार (कटे हुए)

PunjabKesari

विधि

. सबसे पहले 1/2 कप दूध में कोको पाउडर, चीनी और कस्टर्ड पाउडर मिलाएं।

. बाकी के दूध को उबालकर उसमें कस्टर्ड मिक्सचर मिलाएं।

. मिक्सचर उबलने के बाद आधा मिनट गैस की हल्की आंच पर रखें।

. अब इसे ठंडा करके इसमें क्रीम और वनीला एसेंस मिलाएं।

. मिश्रण को डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें।

. आइसक्रीम जमने पर इसे ब्लैंडर में पीसकर दोबारा फ्रिज में जमने दें। 

. इस प्रकिया दो बार दोहराएं। 

. फिर 2 घंटे तक इसे नॉर्मल टैंपरेचर पर जमने दें।

. इसे सर्विंग डिश में निकाल कर नट्स से गार्निश करके सर्व करें।

Related News