20 APRSATURDAY2024 1:20:26 AM
Nari

सूरज डूबने के बाद महिला का कंघी करना क्यों माना जाता है अशुभ?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 21 Jul, 2020 07:01 PM
सूरज डूबने के बाद महिला का कंघी करना क्यों माना जाता है अशुभ?

आज के समय में बहुत सी महिलाएं बालों को खुला रखना ही पसंद करती है। मगर बात अगर वास्तु की करें तो इसमें बालों से जुड़ी बहुत सी धारणाएं प्रचलित है। शास्त्रों के अनुसार खासतौर पर सूरज के डूबने के बाद महिलाओं का बालों को खोलना और कंघी करना अशुभ माना जाता है। इससे उन्हें सेहत और घर-परिवार से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। तो चलिए जानते है, महिलाओं के बालों से जुड़ी कुछ खास बातें...

बालों को कंघी करना

वास्तु के अनुसार, सूर्य के डूबने के बाद के बालों में कंघी करना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस समय में वातावरण में बुरी आत्माओंं का वास होता है। ऐसे में रात के समय बालों को कंघी करने से उन आत्माओं का प्रभाव पड़ सकता है।  

nari,vastu,PunjabKesari

टूटे बालों को बाहर फेंकना

किसी ने ठीक ही कहा है, अगर समाज में अच्छे लोग है तो बुरे लोगों की भी कमी नहीं हैं। इसी तरह रात को बालों को कंघी करने से टूटे हुए बालों को बाहर  फैंकने से कोई उसका गलत प्रयोग सकता है। बालों पर जानू-टोना कर कोई भी किसी को भी अपने वश में कर सकता है। 

बालों को खोलकर सोना

वास्तु के अनुसा,र सूर्यास्त के बाद बालों को कंघी करने के साथ उसे खोलकर रखने में भी मनाही होती है। इससे परिवार पर अशुभ असर होता है। घर-परिवार के सदस्यों को  परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बालों को खोलने की जगह हमेशा चोटी बनाकर सोना चाहिए।

nari,vastu,PunjabKesari

मासिक धर्म में बाल धोना

बहुत सी महिलाएं अपने पीरिड्स के दिनों में बाल धोती है। मगर ऐसा करने से उनको सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए मासिक धर्म के पहले 3 दिनों तक बालों को नहीं धोना चाहिए। 

nari,vastu,PunjabKesari

कंघी का गिरना

अगर बालों को सुलझाते समय किसी की कंघी गिर जाए तो वास्तु के अनुसार इसे अशुभ माना जाता है। ऐसे में कोई बुरी खबर मिलने या कोई अनहोनी होने का खतरा रहता है। 

 

Related News