20 APRSATURDAY2024 7:41:53 AM
Nari

Women Health: 40 के बाद महिलाओं की दुश्मन हैं ये 5 आदतें, आज ही दें छोड़

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 28 Mar, 2022 10:33 AM
Women Health: 40 के बाद महिलाओं की दुश्मन हैं ये 5 आदतें, आज ही दें छोड़

40-60 की के बाद सेहत महिलाओं के लिए सबसे अहम टॉपिक है। इस उम्र में ज्यादातर महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहती हैं, जिसके चलते वो अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती। नतीजन, जोड़ों व हाथों में दर्द, शरीर में कैल्शियम-ऑयरन की कमी, एनीमिया जैसे कई समस्याएं उन्हें घेर लेती हैं। इसके अलावा और भी कई समस्याएं है,जो उम्र के इस पड़ाव पर शुरू होती हैं। वहीं, यह आखिर में उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह थका देता है। यहां हम आपको ऐसी 5 गलतियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें 40-60 की उम्र में हर महिला को करने से बचना चाहिए।

दिल की सेहत को नजरअंदाज करना

दिल शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है, जिसकी देखभाल और नियमित जांच बहुत जरूरी है। 40 की उम्र के बाद हाई ब्लड प्रैशर, शुगर लेवल बढ़ना, बढ़ा हुआ बॉडी मास इंडेक्स और हाई कोलेस्ट्रॉल की नियमित निगरानी करनी चाहिए। इन सभी चीजों को नजरअंदाज करना सेहत के साथ खिलवाड़ है।

PunjabKesari

बालों को अनदेखा करें

बढ़ती उम्र का असर बालों की क्वालिटी पर भी पड़ता है, खासकर 35-40 के बाद प्रेगनेंसी, पीरियड्स में बदलाव, गलतखान, मेनोपॉज के कारण बाल झड़ने लगते हैं। हालांकि अगर डाइट और रूटीन सही हो तो लंबे समय तक बालों को स्वस्थ , मजबूत रखा जा सकता है। ऐसे में जरूर है कि आप बालों की अच्छी तरह देखभाल करें और कई भी समस्या होने पर एक्सपर्ट से सलाह लें।

स्वास्थ्य पर ध्यान न देना

महिलाएं परिवार और बच्चों की देखभाल में इस कद्र बिजी हो जाती हैं कि खुद की सेहत को इग्नोर कर देती है। लेकिन इसका परिणाम आपको बाद में भुगतना पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप शुरु से ही अपनी सेहत पर ध्यान दें। हरी-सब्जियां, फल, जूस, सुखे मेवे आदि को डाइट का हिस्सा बनाएं। साथ ही रोजाना कम से कम 30 मिनट सैर, योग या व्यायाम करें।

पोटैशियम से भरपूर डाइट ना लेना

उम्र बढ़ने के साथ रक्तचाप बढ़ता है और पोटेशियम उस समस्या से निपटने में मदद कर सकता है। साथ ही साथ यह दिल और गुर्दे की बीमारी का खतरा कम कर सकता है। इसकी कमी पूरी करन के लिए डाइट में केला, शकरकंद, बीन्स और दही को शामिल करें।

विटामिन बी-12 की कमी

40-60 की उम्र के बीच की महिलाओं में विटामिन बी-12 की कमी गंभीर विषय है। शरीर को स्वस्थ रखने में कैल्शियम और विटामिन बी-12 अहम भूमिका निभाता है। वहीं, ये हड्डियों के लिए भी जरूरी है। ऐसे में 40 के बाद शरीर में इसकी कमी हो इसके लिए अंडे, मांस, डेयरी आदि खाएं।

PunjabKesari

व्यायाम ना करना

न तो व्यायाम छोड़ने का कोई कारण है और न ही शुरू न करने का बहाना। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए योग, व्यायाम करना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप भी 40 की उम्र के बाद स्वस्थ रहना चाहती हैं तो व्यायम शुरू कर दें।

पर्याप्त नींद नहीं लेना

40 साल की महिलाओं को 20-30 की उम्र से ज्यादा नींद की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप अपनी नींद के साथ समझौता करती हैं तो इस आदत को आज ही बदल लें। एक्सपर्ट के मुताबिक, 30 से 40 साल की महिलाओं को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इन्हें 6 घंटे से कम और 9 घंटे से ज्यादा की नींद नहीं लेनी चाहिए।

अधिक तनाव लेना

महिलाएं छोटी-छोटी बातों पर बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेती हैं। तनाव दिल के स्वास्थ्य में भी अहम भूमिका निभाता हैं इसलिए जितना हो सके स्ट्रेस लेने से बचें। परिवार के साथ समय बिताएं। योग करें और स्वस्थ भोजन लें।

वजन बढ़ाना

बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं का वजन काफी बढ़ जाता है लेकिन ऐसा नहीं है कि आप इसे कंट्रोल या कम नहीं कर सकती। मोटापा एक नहीं बल्कि कई बीमारियों को न्यौता देते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप वजन को कंट्रोल में रखें।

PunjabKesari

अगर आपकी उम्र भी 40-60 के बीच है तो यहां बताई गई गलतियों पर ध्यान देना शुरू कर दें और उसे आज ही सुधार लें।

Related News