24 APRWEDNESDAY2024 8:50:53 PM
Nari

पत्नी के जन्मदिन को यादगार बनाएंगे ये मजेदार आइडियाज

  • Edited By neetu,
  • Updated: 18 Jul, 2021 03:11 PM
पत्नी के जन्मदिन को यादगार बनाएंगे ये मजेदार आइडियाज

पति-पत्नी का रिश्ता बेहद ही खूबसूरत होता है। बात पत्नी की करें तो वे पति व घर के सदस्यों की खुशी का खास ध्यान रखती है। वह एक बेटी, पत्नी, बहू, मां आदि अपने सभी रोल को बखूबी निभाती है। वहीं घर के किसी भी सदस्य के जन्म दिन पर वे खास तैयारी करती है। ऐसे में आपका भी फर्ज बनता है कि उनके बर्थडे पर उनके लिए कुछ खास प्लान करें। चलिए आज हम आपको कुछ टिप्स देते हैं, जिसकी मदद से आप अपनी वाइव के बर्थडे को उनके लिए यादगार बना सकते हैं।

- घर पर प्लान करें सरप्राइज पार्टी

अगर आप ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं तो उनके लिए घर पर ही सरप्राइज पार्टी रखें। इसके आप घर के बाकी सदस्यों से मदद ले सकते हैं। इसमें उनकी फेवरेट डिशेज बनाएं। उनका मनपसंद केक ऑर्डर करें। घर को फूलों या गुब्बारे व खास डेकोरेशन पीसीज से सजाएं।

PunjabKesari

- छोटे-छोटे कई गिफ्ट्स दें

गिफ्ट के बिना जन्मदिन अधूरा लगता है। मगर इस बार पत्नि को एक जगह पर पूरा दिन छोटे-छोटे कई गिफ्ट्स दे सकते हैं। इसमें आप उनके लिए चॉकलेट्स, बुके, कार्ड, ड्रैस, पर्स आदि दे सकते हैं। शाम के समय उन्हें कुछ बड़ा का सरप्राइज बर्थडे गिफ्ट दें। इससे उनका आपके प्रति और भी प्यार बढ़ेगा। साथ ही ये दिन उनके लिए यादगार बन जाएगा।

PunjabKesari

- डिनर करें प्लान

आप उनके लिए डिनर प्लान भी कर सकते हैं। इसके लिए उनके फेवरेट होटल में एक टेबल बुक करें। इसके अलावा आप घर पर उनकी फेवरेट डिशेज बनाकर भी डिनर प्लान कर सकती है।

PunjabKesari

- दिनभर पत्नि के साथ समय बीताएं

पत्नी के इस खास दिन पर पूरा दिन उनके साथ रहे। उनका काम में साथ दें। इससे उन्हें कोई गिफ्ट्स मिलने से भी ज्यादा खुशी मिलेगी।

- शॉपिंग लें जाएं

आप उनके साथ क्वालिटी टाइम बीताने के लिए उन्हें शॉपिंग पर भी ले जा सकते हैं। अक्सर महिलाओं को खरीदारी करना बेहद पसंद होता है। ऐसे में इस सरप्राइज से आपकी पत्नी काफी खुश होगी।

Related News