23 APRTUESDAY2024 8:58:34 AM
Nari

दीवारों पर White Paint करवाना क्योंं होता है शुभ?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 23 Aug, 2020 02:05 PM
दीवारों पर White Paint करवाना क्योंं होता है शुभ?

सफेद पेंट जहां घर को क्लासी, विटेंज और एलिगेंट लुक देता है वहीं वास्तु के अनुसार भी दीवारों पर व्हाइट पेंट करवाना शुभ माना जाता है। यही नहीं, अगर घर की दीवारों पर सफेद पेंट किया हो तो डैकोरेशन के लिए ढेरों आइडियाज मिल जाते हैं। चलिए आपको हम आपको बताते हैं कि घर की दीवारों पर सफेद फेंट करवाना क्यों फायदेमंद होता है।

वास्तु के अनुसार क्यों शुभ होता है सफेद पेंट

वास्तु के अनुसार, घर की दीवारों पर सफेद पेंट करवाने से पॉजिटिविटी आती है क्योंकि यह रंग सकारात्मकता, शांति और शुद्धता का प्रतीक होता है। इससे घर व परिवार के सदस्यों में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

PunjabKesari

नहीं होते लड़ाई-झगड़े

वास्तु के अनुसार, बेडरूम में ऑफ व्हाइट या सफेद पेंट करवाने से पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े नहीं होते। इससे रिश्ते में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।

कमरे दिखाता है बड़ा

अगर आप छोटे कमरे को बड़ा दिखाना चाहते हैं तो सफेद रंग करवाएं क्योंकि डार्क कलर कमरे को छोटा दिखाते हैं। हालांकि सफेद रंग की दीवारों को साफ रखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है इसलिए इसे प्रीमियम रंग भी कहा जाता है।

PunjabKesari

डैकोरेशन में अट्रैक्शन

सफेद दीवारे कैनवस की तरह होती हैं, जिसे आप अपने इमेजिनेशन के हिसाब से सजा सकते हैं। वहीं सफेद दीवारों पर लगा सिंगल फ्रेम मास्टरपीस पेंटिंग घर को क्लासी लुक देगा। आप चाहें तो इनपर अपनी कलाकारी भी कर सकते हैं।

रोशनदार बनता है घर

आजकल लोग घर को रोशन करने के लिए खूब सारी लाइट्स लगाते हैं लेकिन आप सिर्फ दीवारों पर सफेद पेंट करवाकर भी घर को रोशन कर सकते हैं। वहीं, व्हाइट कलर हर रंग को रिफ्लेक्ट करता है इसलिए सफेद दीवारों पर कमरे में रखी चीजों अच्छी तरह हाइलाइट हो जाती हैं।

वॉल टैक्चर

सफेद पेंट घर को विटेंज लुक देने के साथ मॉर्डन लुक भी दे सकता है। सफेद दीवारों के साथ पुराना सामान रखकर जहां आप उन्हें विटेंज लुक दे सकते हैं वहीं वॉल टैक्चर से घर को मॉर्डन बना सकते हैं।

PunjabKesari

Related News