06 DECSATURDAY2025 12:41:51 AM
Nari

शादी में विकास गुप्ता के पहुंचने से मच गया था हंगामा, लोगों ने तोड़ दिए थे शीशे

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 01 Jan, 2021 01:09 PM
शादी में विकास गुप्ता के पहुंचने से मच गया था हंगामा, लोगों ने तोड़ दिए थे शीशे

बिग बॉस 14 में आए दिन घरवालों से जुड़े की खुलासे सामने आ रहे हैं। कभी विकास गुप्ता की जिंदगी से जुड़े चौंकाने वाले किस्से सामने आ रहे हैं तो कभी राखी अपनी लाइफ से जुड़ी बातें शेयर कर रही है। मास्टरमाइंड विकास गुप्ता ने बीते कुछ दिनों पहले अपने रिलेशनशिप को लेकर कई राज खोले थे। वहीं अब एक बार फिर विकास ने उनके साथ हुए एक किस्से को बिग बाॅस में रह रहे घरवालों के साथ शेयर किया है।

PunjabKesari

विकास ने शेयर किया शादी का किस्सा 

विकास के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी उनके इस किस्से का वीडियो शेयर किया गया है। विकास कहते हैं, 'मैं शादी में गया बिग बाॅस 11 खत्म करने के बाद। जब मैं वहां गया तो लोगों को पता चल गया कि बिग बाॅस का मास्टरमाइंड विकास गुप्ता आया है। सभी लोग दुल्हा-दुल्हन को छोड़कर मेरे तरफ आ गए। ये सब मैंने पहले कभी नहीं देखा था। जब मैं स्टैज पर पहुंचा तो दुल्हन ने मुझे कहा कि आप पहले नहीं मिले वर्ना बगल में ये नहीं होते। दुल्हन की ये बात दुल्हे को बुरी लग गई।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikas Gupta (@lostboyjourney)

 

टूट गए ते सभी शीशे: विकास

विकास आगे कहते हैं, 'जिस शादी में वह थे उसके बगल में ही दूसरी शादी हो रही थी। वहां जब लोगों को पता चला कि विकास गुप्ता आया है तो वो लोग उस शादी को छोड़कर यहां आ गए। वहां शीशे लगे हुए थे जो टूट गए थे। इसके बाद मैंने बोला आप लोग प्लीज चले जाएं।' 

PunjabKesari

गौरतलब है कि इन दिनों विकास गुप्ता अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लोगों का मानना है कि वह प्रियांक शर्मा संग रिलेशनशिप में थे। जिसके बाद लोगों ने प्रियांक को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। वहीं बीते एपिसोड में विकास गुप्ता ने अर्शी खान को रो-रो कर अपने दिल का हाल बताया था।

Related News