नारी डेस्क : 'ये है मोहब्बते' की इिशी मां दिव्यांका त्रिपाठी के घर शादी के 11 साल बाद डबल खुशियां आई। एक्ट्रेस ने 2 जुड़वा बेटों को जन्म दिया। बच्चों की किलकारियां गूजने से ना सिर्फ परिवार बल्कि फैंस भी काफी खुश है। डिलीवरी के वक्त लेबर रूम में दिव्यांका के साथ पति विवेक भी मौजूद थे, जहां वो डिलीवरी के वक्क बह रहे ब्लड को देखकर घबरा गए थे और बाद में मां के गले लगकर फूट-फूट रोने लगे थे।

दरअसल, हाल ही में विवेक दहिया ने दिव्यांका की डिलीवरी का एक्सपीरियंस शेयर किया। विवेक ने कहा कि वो शुरू से ही इस बात को लेकर पूरी तरह तयार थे कि पत्नी की डिलीवरी के वक्त उसके साथ रहेंगे। उन्होंने डॉक्टर्स से पहले ही कह दिया था कि वे बच्चों के जन्म के पूरे सफर को करीब से देखना चाहते है। डॉक्टर्स ने कहा कि सर्जरी देखने के बाद बहुत से लोग बेहोश हो जाते हैं, देख नहीं पाते, मुझे कहा गया कि दूर से डिलीवरी देखना, क्यों उस जोन में जाना है लेकिन मैं इंतजार कर रहा था अंदर जाने का..डिलीवरी के वक्त डॉक्टर्स ने मुझे लेट बुलाया। लेबर रूम में करीब 7-8 डॉक्टर्स थे, मैंने देखा कि बच्चे पैदा हो चुके थे, मुझे हैरानी हुई, मैं उनकी गर्भनाल काटना चाहता था।
विवेक के मुताबिक, मैंने दिव्यांका का हाथ पकड़ा और बच्चों को देखा, मैं 20 मिनट तक लेबर रूम के अंदर रहा। जैसे ही अंदर पहुंचा तो सी-सेक्शन सर्जरी की वजह से बहुत ज्यादा खून बह रहा था। उस ब्लीडिंग और चीरे को देखकर पूरी तरह सुन्न हो गया और डर के मारे घबरा गया। लेबर रूम में दिव्यांका की हालत देखकर विवेक भावुक हो गए, उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें। बच्चों के आने की खुशी एक तरफ थी लेकिन बीवी को उस हालत में देखना बहत ही मुश्किल था।
विवेक ने कहा कि जैसे ही वो कमरे से बाहर निकले, अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं कर पाए। मां के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगे। लेबर रूम के अंदर सिर्फ विवेक ही नहीं, दिव्यांका भी इमोशनल थी। 9 महीवे के लंबे इंतजार और C-Section के दर्द के बाद जब डॉक्टर्स उनके दोनों बेटों को सामने लेकर आए तो विवेक खुद को रोक नहीं पाए। दिव्यांका भी अपने बच्चों को छूकर इमोशनल हो गईं।

विवेक ने कहा कि लेबर रूम में बहता हुआ ब्लड और दिव्यांका की हालत देखकर मेरी नजर में माओं के लिए सम्मान और बढ़ गया। विवेक ने कहा- अपने बच्चे को जन्म देने के लिए मां जिस दर्द और तकलीफ से गुजरती है, उसकी कल्पना नहीं की जा सकती। उस पल खुशी के माहौल में विवेक को अजीब सी घबराहट और नर्वस भी हुई। उनका कहना है कि पिता बनकर वो बहुत खुश है लेकिन एक पिता की जिम्मेदारी को लेकर डरे हुए कि वो इसे सही ढंग से निभा पाएंगे या नहीं।
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी के जुड़वा बेबीज होने के बाद लोग कह रहे है कि वो IVF ट्रीटमेंट से मां बनी है लेकिन दिव्यांका पहले भी साफ कर चुकी है कि उन्होंने नेचुरली कंसीव किया है, इसीलिए उन्होंने IVF से मां बनने की बातों को खारिज किया और इस तरह की खबरें फैलाने वालों से रिक्वेस्ट की है कि ऐसी खबरें ना फैलाएं।