05 MAYSUNDAY2024 6:54:46 PM
Nari

विकास गुप्ता ने उठाया रिलेशनशिप के दर्दनाक राज से पर्दा, घरवालों के भी उड़े होश

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 28 Dec, 2020 02:22 PM
विकास गुप्ता ने उठाया रिलेशनशिप के दर्दनाक राज से पर्दा, घरवालों के भी उड़े होश

बिग बाॅस 14 में कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। घरवालों के लिए चैंलेजर्स बन कर आए पुराने कंटेस्टेंटस आपस में ही भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। वहीं अर्शी खान से झगड़े के बाद घर से निकाले गए विकास गुप्ता की एक बार फिर से घर में एंट्री हुई। मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता के बिग बाॅस में कई रंग देखने को मिले। हर कोई जानता है कि विकास गुप्ता के सीने में कई राज दफन है। जिस पर से विकास ने पर्दा उठा दिया है।

PunjabKesari

सीने में दफन राज से उठा पर्दा

दरअसल, रुबीना और निक्की के सामने विकास उस राज पर से पर्दा उठा देते हैं। विकास कहते हैं कि एक शख्स ने उनकी पूरी जिंदगी को बदलकर रख दिया। विकास ने कहा, 'साढ़े चार साल से मैं लड़ रहा हूं। मैंने अब तक तुम्हारा नाम नहीं लिया था लेकिन अब मैं ढंग से नाम लूंगा। इस शो में आने से पहले वो और मैं डेढ़ साल तक रिलेशनशिप में थे। मेरी जिंदगी में जो कोई भी आएगा वह उसे इमोशनली और साइकाॅलाॅजिकली ऐसा कर देगा कि वो मुझसे नफरत करने लगेगा। मैं अब जब वापिस जाऊंगा तो आपको छोड़ूंगा नहीं।' 

घरवालों के भी उड़े होश

विकास गुप्ता की बातें सुनकर घरवालों के भी होश उड़ जाते हैं। इसके बाद विकास फूट-फूटकर रोने लगते हैं। जिसके बाद सभी घरवाले उन्हें संभालते हैं। 

PunjabKesari

शेयर किया प्रोमो

कलर्स टीवी ने शो का एक प्रोमो जारी किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि विकास घरवालों के सामने उस राज का खुलासा करते हैं जिसे लेकर वह डरे रहते थे। हालांकि इसका पता नहीं चल पाया है कि वह किस इंसान के बारे में बात कर रहे हैं। इस बात का खुलासा तो आने वाले एपिसोड में ही होगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

गौरतलब है कि बिग बाॅस में चैलेंजर के रूप में आने से पहले विकास गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने प्रियांक शर्मा और पार्थ समथान पर कई आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं उन्होंने तो पार्थ समथान, प्रियांक शर्मा के साथ-साथ शिल्पा शिंदे पर उन्हें परेशान करने का आरोप भी लगाया था।

Related News