12 JANMONDAY2026 11:01:00 AM
Nari

घूंघट की आड़ से ...दुल्हनों में फिर दिखा Veil का क्रेज, आप भी ले सकती हैं आइडिया

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 16 Oct, 2023 06:23 PM
घूंघट की आड़ से ...दुल्हनों में फिर दिखा Veil का क्रेज, आप भी ले सकती हैं आइडिया

इस बदलते वक्त के साथ दुल्हनों का टेस्ट भी काफी बदल गया है। लड़कियां अपनी शादी में कुछ ऐसा करना चाहती हैं जिसे लोग कभी भूला ना पाएं। अब फिर एक बार घूंघट ट्रेंड में चल रहा है, इससे दुल्हन खुद को पर्दे में रख सकती हैं। अगर आप भी घूंघट स्टाइल में  एंट्री करने की साेच रही हैं तो हम आपको सेलेब्स के कुछ शानदार ब्राइडल लुक दिखाने जा रहे है जिनसे आइडिया लेकर आप भी अपनी शादी को यादगार बना सकती  हैं । 

PunjabKesari
पत्रलेखा

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव  की पत्नी पत्रलेखा ने अपनी शादी पर  रेड कलर की साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने मैचिंग घूंघट के साथ टीमअप किया था। उनके लाल रंग का ऑर्गेंजा सिल्क वाले घूंघट पर  बंगाली कविता लिखी गई थी।

PunjabKesari

अंकिता लोखंडे

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने  अपनी रॉयल वैडिंग में  चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने लंबा चौड़ा घूंघट डालकर मंडम में धांसू एंट्री मारी थी। गोल्डन कलर का लहंगा उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था। 

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के फ्रेंच नॉट संग क्रिस्टल और सीक्वन वर्क वाले इस जोड़े ने खूब वाहवाही लूटी थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी में सुर्ख लाल जोड़े में अपना चांद सा मुखड़ा छुपा कर रखा था। घूंघट में उनकी मंडप में एंट्री देखने लायक थी। एक तस्वीर में वह घूंघट से झांकती हुई बिल्कुल राजकुमारी की तरह लग रही थी। 

PunjabKesari

नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ ने भी अपनी शादी में घूंघट के ट्रेंड को फॉलो किया था। सुर्ख लाल रंग के साथ नेट फैब्रिक वाले दो दुपट्टे एकदम कमाल के लग रहे थे। नेहा ने कुंदन रानी हार डाला हुआ था, जिसके साथ मैचिंग के झुमके बड़ी सी नथ और हाथों में लाल चूड़ा पहना था।

PunjabKesari
 प्रियंका चोपड़ा का वाइट घूंघट

  प्रियंका चोपड़ा ने अपनी क्रिश्चियन वेडिंग में वाइट क्रिस्‍टल्‍स गाउन को पहना था जिसे अमेरिकी फैशन डिज़ाइनर राल्‍फ लॉरेन ने पूरे 1826 घंटों में तैयार किया था। उन्होंने राजकुमारी जैसा दिखने के लिए 75-फुट लंबा घूंघट कैरी किया था जिसे 15 कारीगर ने मिलकर तैयार किया था

PunjabKesari

माहिरा खान

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी अपने लुक को राॅयल बनाने के लिए घूंघट पर ही भरोसा किया था। अपने दूसरी शादी में उन्होंने काफी बड़ा दुपट्टा कैरी किया था, जो कि लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा था। उनके पति भी इस  घूंघट को उठाते वक्त काफी भावुक नजर आए।

PunjabKesari
रुबीना दिलैक 

रुबीना दिलैक ने अपनी शादी में क्रीम कलर का लहंगा पहना था,  जिसमें वो परी जैसी खूबसूरत लग रही थी। ऐसे में वह भी घूंघट  ओढ़कर मंडप तक पहुंची थी। आज भी उनका ये अंदाज खूब पसंद किया जाता है। 

Related News