04 MAYSATURDAY2024 2:25:48 PM
Nari

Navratri में घर ले आएं ये 5 चीजें, प्रसन्न होकर माता रानी देगी आशीर्वाद

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 20 Oct, 2023 03:14 PM
Navratri में घर ले आएं ये 5 चीजें, प्रसन्न होकर माता रानी देगी आशीर्वाद

नवरात्रि का पावन समय चल रहा है। इस दौरान लोग माता रानी के 9 अलग- अलग रूप की पूजा करते हैं और व्रत भी रखते हैं। कहते हैं कि माता रानी की पूजा- अर्चना करने से घर के सारे दुख- दरिद्रता गायब हो जाती है। इसके अलावा मां को प्रसन्न करने के लिए आप कुछ वास्तु टिप्स भी अपना सकते हैं, जिससे परिवार में सुख- समृद्धि आएगी। मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में ये 5 चीजें खरीदकर लाने से घर का वास्तु बेहतर होता है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में....

नवरात्रि में खरीदें ये चीजें

चांदी

चांदी का सामान नवरात्रि के दौरान खरीदना शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। इसके अलावा आप नवरात्रि में मिट्टी से बना छोटा सा मकान खरीदकर भी मंदिर में रख सकते हैं। इससे घर में बरकत आएगी। इससे प्रॉपर्टी संबंधी संयोग भी बनता है और धन की परेशानी नहीं रहती।

PunjabKesari

लाल चुनरी

नवरात्रि में मां को लाल चुनरी उढ़ाना चाहिए सुहागिन महिलाओं को। ऐसा करने से पति का स्वास्थ्य बेहतर होता है और उनकी उम्र भी लंबी होती है।

PunjabKesari

मौली

नवरात्रि में घर में मौली जरूर खरीदकर लाना चाहिए। इसमें गांठ बांधकर माता को चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। नवरात्रि में पताका खरीदकर चढ़ाना भी अच्छा माना जाता है।

पताका

PunjabKesari

 

Related News