26 APRFRIDAY2024 10:44:10 PM
Nari

सुख के खोले द्घार, इस कोने में लगाए राधा-कृष्ण की तस्वीर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 08 Jul, 2020 07:19 PM
सुख के खोले द्घार,  इस कोने में लगाए राधा-कृष्ण की तस्वीर

घर पर रखी हर चीज का हमारे जीवन से गहरा संबंध होता है। इसतरह कुछ चीजें जिंदगी में साकारात्मक प्रभाव डालती है तो कुछ चीजें ऐसी भी होती है जिसके घर पर होने से नेगेटिविटी फैलती है। इसतरह बहुत से लोग घर पर देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाते है। मगर इन्हें सही दिशा पर लगाने से ही शुभ फल की प्राप्ति होती है। तो चलिए आज हम आपको बताते है घर पर भगवान की प्रतिमा लगाने के लिए कौन सी दिशा उचित मानी जाती है। 

यहां लगाएं बाल कृष्ण की तस्वीर 

वास्तु के अनुसार गर्भवती महिला को अपने कमरे में श्रीकृष्ण के बाल रूप की तस्वीर लगानी चाहिए। साथ ही उस तस्वीर को बार- बार देखना चाहिए। कहा जाता है कि इस दौरान भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की फोटो देखने से कृष्णा जी जैसा सुंदर, नटखट और शक्तिशाली पुत्र होता है। साथ ही इस समय में गर्भवती महिला का मन खुश रहता है।

nari

रिश्ते में मिठास लाती यह तस्वीर

जिन लोगों की शादीशुदा जिंदगी में परेशानी रहती है। घर पर हमेशा लड़ाई- झगड़ों वाला माहौल बना रहता है। इन लोगों को अपने बेडरूम में राधा- कृष्ण की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे संबंधों में मिठास आने के साथ वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है। 

nari

इन तस्वीरों को लगाने से बचें

वास्तु के अनुसार घर की दीवारों पर रामायण और महाभारत के युद्ध के समय की तस्वीरें लगाने से बचना चाहिए। ऐसी युद्धस्थल और हिंसक तस्वीर घर पर नाकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इससे घर में कलह- क्लेश, लड़ाई-झगड़ें होने वााल माहौल बनता है। इसतरह परिवार के सदस्यों में मनमुटाव होने मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

nari

इस दिशा में लगाएं ये तस्वीरें

दुखों को हरने वाले संकटमोचन हनुमान जी की तस्वीर को घर पर लगाने के लिए दक्षिण दिशा को सबसे उत्तम माना जाता है। इसके साथ ही इसी दिशा में स्वस्तिक बनाना, कमल के फूलों का गुलदस्ता या बुके रखना शुभता का प्रतीक माना जाता है। 

nari

सकारात्मक ऊर्जा के लिए लगाएं ये तस्वीरें

घर के मंदिर या दीवारों पर शिवजी, कुबेर, गंधर्वदेव की तस्वीर लगाने की सही उत्तर मानी जाती है। इसके साथ ही देवी लक्ष्मी, मां दुर्गा, मां सरस्वती की तस्वीरें और मूर्तियां भी हमेशा उत्तर दिशा में ही होनी चाहिए। इससे घर-परिवार में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ खुशियों का आगमन होता है।

nari 

इस बातों का भी रखें ध्यान

-घर पर देवी-देवताओं की तस्वीर या मूर्तियां रखने और नियमित पूजा- अर्चना करने से साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 
- धन की देवी लक्ष्मी की बैठी मुद्रा में तस्वीर या मूर्ति रखने से आर्थिक परेशानी खत्म होने के साथ घर का वास्तुदोष दूर होता है। 
- मां दुर्गा की तस्वीर लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखे कि शेर का मुंह खुला न हो। नहीं तो इससे जीवन में कठिनाओं का सामना करना पड़ सकता है। 

nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News