06 MAYMONDAY2024 12:38:54 PM
Nari

सही जगह में लगा हुआ आईना चमका देगा भाग्य, जानिए रखने की Right Direction

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 Nov, 2022 03:15 PM
सही जगह में लगा हुआ आईना चमका देगा भाग्य, जानिए रखने की Right Direction

 घर बनाते हुए बहुत से लोग वास्तु नियमों का पालन करते हैं। वास्तु आपके घर के माहौल पर भी बहुत ही गहरा प्रभाव डालता है। इससे आपके घर में पॉजिटिव और एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है। ऐसे ही घर में शीशे के भी कुछ वास्तु टिप्स बताए गए हैं। यदि इन वास्तु नियमों का पालन न किया जाए तो घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है। इसलिए घर में आईने को सही दिशा में लगाना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं आईने से जुड़े वास्तु टिप्स...

इस दिशा में हो आईना 

आईना सही दिशा में लगाना बहुत ही जरुरी होता है। वास्तु मान्ताओं के अनुसार, आईना पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में आईना लगाने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है। इसके अलावा घर के लोगों का भी मान सम्मान बढ़ता है। 

PunjabKesari

ऐसा हो घर में लगे आईना का आकार 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगा हुआ आईना गोल नहीं होना चाहिए। आईना हमेशा चौकोर आकार का ही घर में रखें। इस बात का भी खास ध्यान रखना चाहिए कि घर में लगा हुआ आईना गंदा न हो। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आ सकती है। आईने को हमेशा साफ-सुथरा ही रखें। 

टूटा आईना न रखें 

घर में टूटा हुआ आईना लगाना भी अशुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे आपके घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है। घर में नेगेटिविटी फैलती है।

PunjabKesari

यहां न रखें आईना 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरुम में आईना नहीं रखना चाहिए। यदि आपके बेडरुम में आईना लगा है तो उसे तुरंत हटा लें। सुबह उठते ही आईना न देखें। इससे भी घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है। इसलिए आईने से जुड़ी इन बातों का खास ध्यान रखें। 

दक्षिण पश्चिम दीवार पर न लगाएं आईना 

घर की दक्षिण-पश्चिम दीवार पर भी कभी आईना नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में आईना लगाने से आपके जीवन में कष्टों का आगमन हो सकता है। 

PunjabKesari

Related News