05 MAYSUNDAY2024 11:24:36 AM
Nari

बालकनी की इस दिशा में लगाएं ये पौधे, घर में आएगी खुशहाली और पैसा

  • Edited By palak,
  • Updated: 25 Sep, 2022 05:49 PM
बालकनी की इस दिशा में लगाएं ये पौधे, घर में आएगी खुशहाली और पैसा

घर में लगाए हुए पेड़-पौधे घर में खुशहाली लाते हैं और घर की सुंदरता में भी चार-चांद लगा देता है। हरा-भरा माहौल घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है। साथ में आपको जीवन में तरक्की भी देता है। खासकर बालकनी में लगाए हुए पौधे वास्तु के हिसाब से भी बहुत ही शुभ होते हैं। यह पौधे घर में पैसा आकर्षित करते हैं। साथ ही आपके जीवन को भी समृद्ध बनाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह  5 पौधे घर में सुख-शांति का संचार करते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

नौबजिया का पौधा 

आपके शायद यह नाम पहली बार सुना होगा, लेकिन इस पौधे को घर में लगाने से सुख-शांति आती है। बालकनी में यह पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसकी देखभाल करना भी बहुत ही आसान होता है। इस पौधे में हर दिन छोटे-छोटे लाल रंग के फूल खिलते हैं जिससे आपका मन और दिमाग भी एकदम फ्रेश रहता है। 

PunjabKesari

एरेका पाम ट्री 

पाम ट्री वास्तु शास्त्र के अनुसार, बहुत ही शुभ होती है। इस पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। यह पौधा स्वास्थ्य, भाग्य और घर में समृद्धि लेकर आता है। यह पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी भी लेकर आता है। पत्तियों वाले इस पौधे को घर में लगाने से ऑक्सीज लेवल बढ़ता है। 

PunjabKesari

नींबू का पेड़

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, बालकनी में नींबू का पेड़ लगाना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है नींबू का पेड़ जैसे फल देना शुरु होता है वैसे ही घर में पैसे भी बढ़ता जाता है। इस पौधे की सुगंध वातावरण में समाकर पॉजिटिव एनर्जी का संचार करती है। बालकनी में इसका पौधा लगाने से घर को बुरी नजर भी नहीं लगती। घर से नकारत्मक एनर्जी भी दूर रहती है। 

मनी प्लांट 

घर में पैसा आकर्षित करने वाला पौधा मनी प्लांट को माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इसे घर में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। साथ ही यह पौधा घर में सुख-समृद्धि का संचार भी करता है। आप मनी प्लांट की घर की उत्तर दिशा में लगा सकते हैं। अगर आप इसे उत्तर दिशा में नहीं लगा सकते तो पूर्व दिशा में भी आप मनी प्लांट स्थापित कर सकते हैं। परंतु इसे कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, जितनी लंबी मनी प्लांट की बेल होगी घर में उतना ही पैसे का आगमन होगा। 

तुलसी का पौधा 

घर में तुलसी का पौधा लगाना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आपकी बालकनी उत्तर-पूर्व दिशा में है तो आप इस पौधे को लगा सकते हैं। तुलसी के पौधे का संबंध भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी से होता है। तुलसी का पौधा हरा-भरा होता है। घर की बालकानी में आप इस पौधे को लगाएं और रोज शाम को घी का दीया इसके नीचे जरुर जलाएं। 

PunjabKesari


 

Related News