19 APRFRIDAY2024 9:51:22 AM
Nari

इस दिशा में लगाएं घड़ी बढ़ेगी रिश्तों में मिठास, घर का वातावरण भी रहेगा Positive

  • Edited By palak,
  • Updated: 08 Jan, 2023 02:32 PM
इस दिशा में लगाएं घड़ी बढ़ेगी रिश्तों में मिठास, घर का वातावरण भी रहेगा Positive

घर में सबसे ज्यादा जरुरी चीज घड़ी को माना जाता है। सभी घरों में यह लगी होती है यह नि सिर्फ समय बताती है बल्कि इससे सुख-दुख, शुभ-अशुभ समय भी जुड़ा होता है। बहुत से लोग घर में घड़ी कहीं भी टांग देते हैं। परंतु वास्तु शास्त्र के अनुसार, घड़ी को यदि सही दिशा में टांगा जाए तो घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार बढ़ता है और घर के सदस्यों के बीच भी प्यार बढ़ता है। तो चलिए आपको बताते हैं इससे जुड़े वास्तु टिप्स...

पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के पूर्व या उत्तर दिशा में घड़ी  लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में घड़ी लगाना से घर का वातावरण पॉजिटिव रहता है और सदस्यों के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ता है। 

PunjabKesari

न रखें टूटी घड़ी 

घर में कभी भी टूटी घड़ी नहीं रखनी चाहिए । टूटी घड़ी घर में रखना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बंद और टूटी घड़ी नेगेटिव एनर्जी लेकर आती है। इसलिए ऐसी घड़ी घर में नहीं लगानी चाहिए। 

यहां न लगाएं घड़ी 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर भी घड़ी लगाना अशुभ माना जाता है। इससे घर में तनाव और नेगेटिव एनर्जी का संचार होता है। 

PunjabKesari

यम की दिशा में न लगाएं घड़ी 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है इसलिए यहां पर कभी भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। 

इस रंग की घड़ी होती है शुभ 

घर में पीली, सफेद और हल्के भूरे रंग की घड़ी रखनी भी शुभ मानी जाती है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। 

PunjabKesari

यह रंग माना जाता है अशुभ 

घर में संतरी, गहरे रंग की घड़ी रखना भी अशुभ मानी जाती है। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती है। 

Related News