29 APRMONDAY2024 2:35:04 PM
Nari

Vastu Tips: करियर में मिलेगी Success, बस घर में रख लें इन 9 जानवरों की मूर्तियां

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Apr, 2023 01:31 PM
Vastu Tips: करियर में मिलेगी Success, बस घर में रख लें इन 9 जानवरों की मूर्तियां

बहुत से लोग अपने घर को डेकोरेटिव आइटम्स के साथ सजाना पसंद करते हैं।डेकोरेटिव आइटम्स के अलावा घर में जानवरों की मूर्तियां भी रखते हैं। ज्योतिषशास्त्र में जानवरों का बहुत ही महत्व बताया गया है क्योंकि हर कोई जानवर किसी न किसी ग्रह से जरुर जुड़ा होता है। ऐसे में इन जानवरों की मूर्तियां घर में रखने से कई लाभ मिलते हैं। चलिए आज आपको कुछ ऐसी मूर्तियां बताते हैं जिन्हें घर में रखने से शुभता आएगी। आइए जानते हैं इनके बारे में...

गाय की मूर्ति 

मान्यताओं के अनुसार, हिंदू धर्म में गाय को बहुत ही विशेष स्थान दिया गया है। ऐसे में वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में इसकी मूर्ति रखना शुभ मानी जाती है। इससे घर में धन-दौलत और पॉजिटिविटी का संचार होता है। 

PunjabKesari

हाथी की मूर्ति 

हाथी को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसे घर में रखने से धन-वैभव आता है। इस मूर्ति को घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। 

हंस का जोड़ा 

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में हंसों का जोड़ा ड्राइंग रुम या बेडरुम में रखना शुभ माना जाता है। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास आती है और घर के सदस्यों के बीच भी प्यार बढ़ने लगता है। 

PunjabKesari

चिड़िया की मूर्ति 

घर में चिड़िया का जोड़ा रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इसे घर में रखने से वैवाहिक जीवन के कष्ट दूर होंगे और परिवार में भी आपसी तालमेल बढ़ता है। इसके अलावा विवाद और कलह-कलेश भी दूर होते हैं। 

बंदर की मूर्ति 

घर में बंदर की मूर्ति रखना भी काफी शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से व्यक्ति में चतुराई आती है और विपरित परिस्थिति में भी व्यक्ति में धैर्य बना रहता है। किसी भी तरह की नई शुरुआत से पहले इससे व्यक्ति के जीवन में धन लाभ के योग बनते हैं।

PunjabKesari

हिरन की मूर्ति 

हिरन की मूर्ति भी घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इसे घर में रखने से नौकरी और करियर में तरक्की मिलती है। 

सांप की मूर्ति 

घर में सांप की मूर्ति रखने से भी नेगेटिव एनर्जी दूर होती है इसके अलावा व्यक्ति में दृढ़ संकल्प बढ़ता है। यह मूर्ति व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में भी सक्सेस दिलवाने में मदद करती है। 

PunjabKesari

शेर की मूर्ति 

इस मूर्ति को घर में रखने से व्यक्ति में साहस आता है। इसके अलावा व्यक्ति की निर्णय लेने की शक्ति भी मजबूत होती है व्यक्तित्व में तेज आता है। 

तोते की मूर्ति 

घर में तोते की मूर्ति रखना भी बहुत ही शुभ मानी जाती है। मान्यताओं के अनुसार, इसे पॉजिटिविटी का प्रतीक माना जाता है और व्यक्ति के जीवन में खुशियां भी आती हैं। 

PunjabKesari

Related News