03 MAYFRIDAY2024 11:45:34 AM
Nari

Vastu Tips: सोने के गहने इस दिशा में रखने होते हैं बेहद शुभ

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 15 Feb, 2024 02:10 PM
Vastu Tips: सोने के गहने इस दिशा में रखने होते हैं बेहद शुभ

वास्तु शास्त्र का हमारी जिंदगी में बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु के नियमों का अच्छे से पालन करने पर तरक्की के सारे रास्ते खुल जाते हैं और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। सोने के गहने हर भारतीय घर में मिल जाते हैं, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि धन की देवी लक्ष्मी की हर समय आप पर कृपा बनी रहे, तो आपको वास्तु से जुड़े कुछ नियमों का ध्यान रखना पड़ेगा। किस शुभ मुहूर्त में गहने खरीदने चाहिए से लेकर उसे रखने के वास्तु टिप्स का ध्यान रखने पर तेज रफ्तार से तरक्की मिलेगी। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

किसी दिशा में रखें सोने के गहने

वैसे तो पूर्व दिशा में घर की संपत्ति और तिजोरी रखना बहुत शुभ होता है। लेकिन गहने भारी सामान में गिने जाते हैं तो किसी कीमती चीज को दक्षिण में रखना भी शुभ माना जाता है, इससे उनमें वृद्धि होती है। ऐसे में सोने के गहनों को दक्षिण दिशा में रखें। इस दिशा को धन की वृद्धि के लिए शुभ माना जाता है। सोने के गहने को किसी ऐसी अलमारी या तिजोरी में रखें जिसका दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलता हो। ये बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के नियमों के हिसाब से पैसे के लिए उत्तर दिशा शुभ है। सोने के गहनों को बिस्तर या टूटे हुए वस्तुओं के नजदीक न रखें, क्योंकि इससे धन का नुकसान हो सकता है।

PunjabKesari

इस दिशा में न रखें गहनें

घर की पश्चिम दिशा में अपने सोने के गहने रखते हैं तो इससे घर के मुखिया को कमाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है।

पहनने से पहले करें पूजा

सोने के गहने विशेष मौके पर ही पहनें जाते हैं। इसे पहनने से पहले पवित्र जगह पर धार्मिक रीति- रिवाज के अनुसार पूजा करें। इन टिप्स को अपनाकर आप सोने के गहने को शुभ अवसर पर सुरक्षित रख सकते हैं और वास्तु के सिद्धांतों के अनुसार धन और समृद्धि के अनुसार धन और समृद्धि की वृद्धि कर सकते हैं।

सोने के गहने खरीदने का शुभ मुहूर्त

दीवाली, अक्षय तृतीय, पुष्य नक्षत्र, गुरु पुष्य योग में सोने के गहने खरीदना शुभ माना जाता है। इससे आने वाले समय में आपकी तरक्की होती है। गहना खरीदने के बाद उसकी पूजा जरूर करें।

PunjabKesari

क्या सोते समय पहनने चाहिए सोने के गहनें

वास्तु शास्त्र के नियमों की मानें तो रात को सोते समय गहने पहनना शुभ नहीं होता है। इससे गहने खराब हो सकते हैं और साथ में व्यक्ति की नींद भी प्रभावित होती है। सोते समय गहने पहनने से उनमें रसायनिक प्रक्रिया बढ़ जाती है और स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।
 

Related News