29 APRMONDAY2024 1:59:00 PM
Nari

घर में दिशा के अनुसार लगाएं Plants, चमक जाएगी सोई हुई किस्मत

  • Edited By palak,
  • Updated: 30 Sep, 2023 02:28 PM
घर में दिशा के अनुसार लगाएं Plants, चमक जाएगी सोई हुई किस्मत

वास्तु शास्त्र में हरियाली को भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सही दिशा में इन्हें लगाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है परंतु वहीं इसके विपरित यदि इन्हें गलत दिशा में लगाया जाए तो घर में शारीरिक, आर्थिक और मानसिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि पेड़ पौधों को सही दिशा में लगाए जाए तो घर के सदस्यों को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं इन्हें घर की कौन सी दिशा में लगाना चाहिए...

उत्तर दिशा 

घर की इस दिशा में नीले रंग के फूल देने वाले पौधे लगाने बेहद शुभ माने जाते हैं। इन पौधों को लगाने से समृद्धि आती है वहीं नीला रंग व्यक्ति के जीवन में स्थिरता और पवित्रता को लेकर आता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, नीले रंग के मनीप्लांट को यहां पर लगाने से करियर में तरक्की मिलती है।

PunjabKesari

दक्षिण पूर्व दिशा 

घर के बाहर दक्षिण पूर्व दिशा में अनार का पौधा लगाने से सुख-सौभाग्य बढ़ता है। इसके अलावा यहां पर लाल रंग भी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है इस रंग के फूल व्यक्ति को प्रसिद्धि और यश देते हैं। दीवार पर चढ़ने वाली बेलें भी यहां पर लगानी शुभ मानी जाती है।

उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा 

यहां पर हल्दी, गेंदा, तुलसी, पुदीने के पौधे लगाने चाहिए। यहां पर छोटे पौधे लगाने से उगते हुए सूर्य की किरणें घर में आती हैं जिससे परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है और सामाजिक रिश्ते भी मजबूत बनते हैं।  

PunjabKesari

उत्तर पश्चिम दिशा 

इस दिशा में भगवान शिव का प्रिय बेल का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। यहां पर बेल का पौधा लगाने से हर तरह की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और घर के सदस्य वास्तु दोष से दूर रहते हैं।इस दिशा में लगा पौधा घर के सदस्यों को तेजवान बनाता है।

PunjabKesari

Related News