29 APRMONDAY2024 2:04:28 PM
Nari

इस दिशा में लगाएं पारिजात का पौधा, घर का वास्तु दोष होगा दूर

  • Edited By palak,
  • Updated: 08 Dec, 2023 02:39 PM
इस दिशा में लगाएं पारिजात का पौधा, घर का वास्तु दोष होगा दूर

वास्तु शास्त्र में घर की सुख-समृद्धि के कई सारे उपाय बताए गए है जो व्यक्ति के जीवन में पॉजिटिविटी ला सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि व्यक्ति अपने घर की वस्तु को वास्तु शास्त्र के हिसाब से रखे तो सुख-समृद्धि आना तय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, चीजों को रखने से परेशानी भी नहीं आती। जैसे वास्तु शास्त्र में हर चीज की एक दिशा बताई गई है वैसे ही वास्तु शास्त्र में पौधों को रखने की भी एक दिशा बताई गई है। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में पारिजात का पौधा लगाने से पहले कुछ खास नियमों का ध्यान रखना जरुरी है। आइए जानते हैं इन वास्तु नियमों के बारे में.....

मां लक्ष्मी को प्रिय है पारिजात का फूल 

शास्त्रों की मानें तो पारिजात का फूल मां लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय होता है। पारिजात के पौधे के फूल भी बहुत ही सुंगधित होते हैं। यह फूल सिर्फ रात में खिलते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन फूलों को घर में लगाने से शांति बनी रहती है। 

PunjabKesari

इस दिशा में लगाएं 

मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे को उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। यह दिशा शांति और समृद्धि की मानी जाती है। इस दिशा में पौधे को ऐसे लगाएं जैसे सूर्य की रोशनी सुबह उठते ही इस पेड़ पर पड़े। इससे घर में पॉजिटिविटी आएगी।

किस दिन लगाएं ये पौधा? 

यह पौधा आप घर में शुक्रवार या फिर सोमवार के दिन लगा सकते हैं। ये दोनों ही देवी पक्ष का दिन हैं जिसमें देवियों की पूजा होती है। वैसे शुक्रवार को शाम के समय पारिजात का पेड़ लगाना सही माना जाता है क्योंकि ये दिन और समय मां लक्ष्मी का होता है।

PunjabKesari

नेगेटिव एनर्जी होगी दूर 

पारिजात का पेड़ उत्तर दिशा में लगाने के कई फायदे होते हैं क्योंकि यह समृद्धि की दिशा मानी जाती है। वहीं घर के नेगेटिव एनर्जी को कम करने में भी यह मददगार है। इसके अलावा ये घर के लोगों को भी मानसिक शांति और लंबी उम्र का वरदान देता है। इस पेड़ को लगाने से घर में किसी भी तरह का वास्तु दोष नहीं होता। मंदिर के पास या फिर इस पौधे को आप छत पर रख सकते हैं। 

PunjabKesari

Related News