19 APRFRIDAY2024 2:27:18 AM
Nari

Vastu Tips: बेडरुम में करवाएं इस रंग का पेंट, रिश्तो में बढ़ेगा प्यार

  • Edited By palak,
  • Updated: 06 Oct, 2022 05:53 PM
Vastu Tips: बेडरुम में करवाएं इस रंग का पेंट, रिश्तो में बढ़ेगा प्यार

दीवाली आने वाली है। इस त्योहार के आने से पहले  ही लोग घरों में पेंट करवाना शुरु कर देते हैं। हर किसी रंग का व्यक्ति के जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। इसलिए घर में रंग करवाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में हुए पेंट का प्रभाव आपके जीवन पर भी पड़ सकता है। कई बार घर के सदस्यों में बिना बात के झगड़े होने लगते हैं, इन झगड़ों का कारण आपके घर का पेंट भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आप घर में कैसा पेंट करवा सकते हैं...

 बेडरुम में लगे पर्दे का रंग

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपको घर में पर्दों का रंग भी सोच समझ कर करवाना चाहिए। आप बेडरुम में हल्के रंग के पर्दे लगा सकते हैं। सफेद, नारंग, क्रीम, गुलाबी, पीले रंग के पर्दों को इस्तेमाल भी आप कमरे में कर सकते हैं। यदि आपकी खिड़की घर की उत्तर दिशा में है तो आप यहां पर आसमानी या सफेद रंग के हल्के पर्दे लगा सकते हैं। 

PunjabKesari

दीवारों पर हो हल्का पेंट 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप बेडरुम की दीवारों के रंगों का भी खास ध्यान रखना चाहिए। आप बेडरुम में हल्के रंग का प्रयोग कर सकते हैं। हल्का हरा गुलाबी, आसमानी जैसे रंग करवा सकते हैं। इस रंग के पेंट से आपके घर के सदस्यों के रिश्ते मजबूत होंगे। 

PunjabKesari

बेडशीट का हो ऐसा रंग 

आपको घर में बेडशीट के रंग का भी खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि बेडशीट भी व्यक्ति के व्यवहार पर गहरा प्रभाव डालती हैं। आप गुलाबी रंग की बेडशीट बेडरुम में इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके परिवार के रिश्तों में प्यार बढ़ता है। गुलाबी रंग को कोमलता का प्रतीक माना जाता है। गुलाबी रंग के अलावा आप हल्का पीला, नारंगी, आसमानी रंग भी घर में इस्तेमाल कर सकते हैं। जामुनी, बैंगनी, रंग भी बेडशीट में इस्तेमाल न करें। 

लाल रंग का इस्तेमाल 

बेडरुम में लाल रंग का इस्तेमाल भी भूलकर न करें । लाल लाइट या लाल लैंप भी कमरे में न लगाएं। लाल मंगल का रंग होता है यह सदस्यों में क्रोध और आक्रमता को बढ़ाता है इसलिए इसका बेडरुम में इस्तेमाल न करें। 

PunjabKesari

Related News