29 APRMONDAY2024 8:45:56 AM
Nari

Vastu Tips: घर से दूर होगी नेगेटिव एनर्जी, इन बातों का रखें खास ध्यान

  • Edited By palak,
  • Updated: 13 Oct, 2022 03:41 PM
Vastu Tips: घर से दूर होगी नेगेटिव एनर्जी, इन बातों का रखें खास ध्यान

अपने आशियाने को हर कोई बहुत ही अच्छे से सजाता है। कड़ी मेहनत के साथ अपना घर खरीदता है। परंतु यदि घर में वास्तु दोष हो तो इसका असर घर के लोगों की तरक्की पर पड़ता है। जरा सा भी भूल आपके घर में वास्तु दोष का कारण बन सकती है। जिसके कारण आपको कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। लेकिन आप अपने घर में कुछ चीजों को वास्तु के अनुसार, रखकर घर से वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

स्थापित करें कलश 

आप घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा में कलश रख सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार, कलश को भगवान गणेश का रुप माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश आपके जीवन से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलवाएंगे। आप घर के ईशान कोण में कलश स्थापित कर सकते हैं 

PunjabKesari

कपूर 

मान्यताओं के अनुसार, कपूर को भी काफी फायदेमंद माना जाता है। घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए आप कपूर को घर में रख सकते हैं। घर की जिस दिशा में वास्तु दोष है वहां पर आप कपूर रख दें। इससे आपके घर का वास्तु दोष दूर हो जाएगा। 

PunjabKesari

बल्ब 

किचन का वास्तु दोष आपके जीवन की कई समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए यदि आपके किचन में वास्तु दोष है तो आप आग्नेय कोण में एक छोटा सा बल्ब लगा दें। इस बल्ब को रोज घर में जरुर जलाएं। इससे आपके घर का वास्तु दोष दूर हो जाएगा। 

पंचमुखी हनुमान की तस्वीर 

आप घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी भगवान की तस्वीर जरुर लगाएं। यदि आपका प्रवेश द्वार दक्षिण दिशा में है तो आप इस तस्वीर को घर में जरुर लगाएं।

पिरामिड 

आप घर के मुख्य द्वार पर पंचधातु से तैयार पिरामिड लगा सकते हैं। यह पिरामिड बहुत ही शुभ माना जाता है इससे आपको जीवन में शुभ फल प्राप्त होगा। 

PunjabKesari

घोड़े की नाल 

आप घोडे़ की नाल भी घर के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं। घोड़े की नाल लगाने से भी घर का वास्तु दोष दूर होता है। इसके साथ आपको सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है।

PunjabKesari


 

Related News