28 APRSUNDAY2024 10:56:44 PM
Nari

इस दिशा में रखें Money Plant, आर्थिक संकट होगा दूर

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Dec, 2023 03:10 PM
इस दिशा में रखें Money Plant, आर्थिक संकट होगा दूर

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का खास महत्व बताया गया है। इस शास्त्र में मनी प्लांट से जुड़े कई सारे उपाय बताए गए हैं। लोग घर में पैसे के आगमन के लिए मनी प्लांट लगाते हैं। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। लेकिन इस पौधे को किस दिशा में लगाना चाहिए और कहां पर इसे लगाने से घर में बरकत आएगी। आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं मनी प्लांट से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स....

इस दिशा में रखें मनी प्लांट

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा के स्वामी शुक्र ग्रह माने जाते हैं और दिशा के देवता भगवान गणेश करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में लगा मनी प्लांट घर में सुख-समृद्धि लेकर आता है। इसके अलावा मनी प्लांट को घर में भूलकर भी उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं। 

PunjabKesari

घर में कभी भी नहीं होगी पैसे की कमी 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में मनी प्लांट लगा होता है वहां पर कभी भी पैसे की कमी नहीं होती। इसके अलावा सुख-समृद्धि के लिए भी यह पौधा बेहद ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि जहां पर यह पौधा होता है वहां कभी भी आर्थिक संकट नहीं होता। 

हरा-भरा हो मनी प्लांट 

मनी प्लांट हमेशा घर में हरा भरा ही लगाना चाहिए। यदि इसकी पत्तियां सूख गई हैं तो उसे तुरंत बदल दें। इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ सकती है।

PunjabKesari

इस दिन न तोड़ें 

मनी प्लांट की पत्तियों को शुक्रवार वाले दिन ना तोड़ें। इस बात का ध्यान रखें कि इसे कभी भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए। मान्यताओं की अनुसार, इससे शुक्र देवता नाराज हो जाते हैं जिससे घर की सुख-शांति दूर होती है।

न छूएं मनी प्लांट 

यदि आपके घर में मनी प्लांट लगा है तो उसे किसी बाहरी व्यक्ति को न छूनें दें। मान्यताओं के अनुसार, यदि कोई बाहरी व्यक्ति इसे हाथ लगाए तो घर की सुख-समृद्धि जाती है। इसके अलावा घर में लगा मनी प्लांट किसी को गिफ्ट के तौर पर भी नहीं देना चाहिए।  

PunjabKesari

Related News