28 APRSUNDAY2024 1:39:51 AM
Nari

Vastu Tips: घर में खींचा चला आएगा पैसा, आज ही रख लें ये 5 चीजें

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Jan, 2023 12:57 PM
Vastu Tips: घर में खींचा चला आएगा पैसा, आज ही रख लें ये 5 चीजें

व्यक्ति सारा दिन पैसा कमाने के लिए घर से बाहर घूमता है लेकिन फिर भी कई बार इतनी मेहनत करने के बाद भी आवश्यकता अनुसार, पैसा नहीं मिल पाता। इसका कारण घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजों को घर में रखकर आर्थिक तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी 5 चीजें जिन्हें घर में रखने से पैसे की तंगी नहीं रहेगी....

पूजा घर में रखें नारियल 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में एक आंख वाला नारियल रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। नारियल को आप सिंदूर से रंग लें फिर इसे लाल कपड़े में बांधकर पूजा घर में रखें। नियमित इस नारियल की पूजा करें। इससे घर में आर्थिक समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। 

PunjabKesari

पारद शिवलिंग 

अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो आप पारद शिवलिंग घर में रखें। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इस शिवलिंग की नियमित पूजा करने से भगवान शिव की आप पर हमेशा कृपा बनी रहेगी। 

सफेद आक 

सफेद आक का पौधा घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को में भगवान गणेश का वास होता है। इसके अलावा यह पौधा भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। घर में इसे लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। 

PunjabKesari

शालीग्राम 

शालीग्राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। घर में इसे रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में शालीग्राम की नियमित पूजा की जाए वहां पर वास्तु दोष नहीं होता। 

इस पेड़ से बने गणपत्ति 

हरिद्रा का पौधा बहुत ही शुभ होता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे की जड़ में भगवान गणेश का वास होता है। इस पेड़ से बने गणपति को घर में रखने से वास्तु दोष और पैसे संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

PunjabKesari
 

Related News