25 APRTHURSDAY2024 3:50:52 PM
Nari

सौभाग्य और पॉजटिविटीः छोटे-छोटे काम जो हर भारतीय महिला को करने चाहिए

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Sep, 2020 06:33 PM
सौभाग्य और पॉजटिविटीः छोटे-छोटे काम जो हर भारतीय महिला को करने चाहिए

कई बार हमारे द्वारा किए कई ऐसे काम वास्तुदोष उत्पन्न करने का कारण बनते हैं। इसके कारण धन की देवी के नाराज हो जाने से पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही घर के माहौल में नकारात्मकता फैलने से घर की खुशहाली दूर होने के साथ धन को जोड़ने में दिक्कतें होने लगती है। ऐसे में घर की महिला अगर सुबह उठकर कुछ उपायों को करें तो घर का वास्तु ठीक होने में मदद मिलती है। इससे पैसों सेे संबंधित समस्याएं दूर हो पति को नौकरी व कारोबार में तरक्की मिलती है। तो चलिए जानते हैं उन सरल से उपायों के बारे में...

nari,PunjabKesari

घर की सफाई 

घर की साफ-सफाई न करने से धन की देवी लक्ष्मी जी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कारोबार व नौकरी से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। इसलिए घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। घर साफ होने से वह सुंदर लगने के साथ घर का माहौल भी सकारात्मक होता है।

तुलसी के पौधे को जल 

सुबह जल्दी उठकर तुलसी के पौधे को जल चढ़ाए। इससे घर में मौजूद नेगेटिविटी दूर होती है। घर का माहौल खुशियों से भर जाता है। देवी लक्ष्मी का घर में वास होने से आर्थिक परेशानी से राहत मिलती है।

nari,PunjabKesari

पूजा-पाठ

रोज सुबह नहाकर साफ कपड़े पहने। फिर घर के पास मंदिर या अपने पूजाघर में घी का दीपक जलाकर भगवान जी की पूजा व भक्ति करें। इससे घर परिवार के सदस्यों पर देवी- देवताओं की कृपा बनी रहगी। साथ ही एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी। इससे शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से विकास होगा। इसके साथ ही पूजा करने के साथ 1 कपूर को जलाए। इससे घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है।

मेन गेट पर स्वास्तिक 

घर की महिला को रोजाना सुबह घर के मेन गेट पर सिंदुर और घी को मिलाकर गणेश जी का चिन्ह यानि स्वास्तिक बनाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही खुशहाली भरा माहौल बना रहता है। अन्न व धन की परेशानियां दूर होती है। 

nari,PunjabKesari

गंगा जल का छिड़काव

घर का वास्तुदोष ठीक व दूर करने के लिए रोजाना पूजा के गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होने से घर में खुशियां भरा माहौल बनता है। साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा होने से पैसों से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News