29 APRMONDAY2024 5:41:12 AM
Nari

घर में पैसे की बरसात करेगा मोहिनी का पौधा, जानिए इसे लगाने की सही दिशा

  • Edited By palak,
  • Updated: 07 Dec, 2022 01:43 PM
घर में पैसे की बरसात करेगा मोहिनी का पौधा, जानिए इसे लगाने की सही दिशा

बहुत से लोग अपने घर को पौधों के साथ सजाना पसंद करते हैं। हरे-भरे पौधे आपके घर की सुंदरता पर चार-चांद लगा देते हैं। कुछ पौधे आपके घर में पॉजिटिविटी का संचार करते हैं। इसके अलावा इन्हें घर में लगाने से पैसे का आगमन भी होता है। उन्हीं पौधों में से एक है मोहिनी का पौधा। मोहिनी के पौधे को क्रासुल भी कहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि मोहिनी का पौधा सही दिशा में लगाया जाए तो घर में पॉजिटिविटी का आगमन होता है। तो चलिए आपको बताते हैं पौधे को लगाने की सही दिशा...

घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, आप मोहिनी का पौधा घर की उत्तर या फिर पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। यदि किसी कारणवश आप इस दिशा में पौधा नहीं लगा सकते तो घर के मुख्यद्वार पर भी इस पौधे को लगा सकते हैं। 

PunjabKesari

घर सजाने में भी आएगा काम 

मोहिनी का पौधा देखने में भी बहुत ही सुंदर होता है। आप इसे घर की सजावट के रुप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पौधा भी आपके धन की स्थिति मजबूत करने में मदद करता है। 

बरकत के लिए लगाएं ये पौधा 

आप घर की बरकत बढ़ाने के लिए मोहिनी का पौधा ईशान कोण में लगा सकते हैं। धन की बढ़ोतरी करने के अलावा यह घर में पॉजिटिव एनर्जी को भी बढ़ावा देता है। इस पौधे को लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश नहीं होता और घर में सुख-समृद्धि रहती है। 

PunjabKesari

इस दिशा में न लगाएं मोहिनी का पौधा 

आप पौधे को लिविंग या फिर बेडरुम में भी लगा सकते हैं इसके अलावा पौधे को हमेशा साफ-सुथरी जगह पर ही रखें, पौधे में ज्यादा पानी भी न डालें। घर की दक्षिण दिशा में मोहिनी का पौधा भी न लगाएं। 

PunjabKesari


 

Related News