26 APRFRIDAY2024 1:39:50 AM
Nari

June Vastu Tips: घर में आएगी सुख-समृद्धि, महीने की शुरुआत में करे ये काम

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Jun, 2022 03:51 PM
June Vastu Tips: घर में आएगी सुख-समृद्धि, महीने की शुरुआत में करे ये काम

कई बार बहुत सी मेहनत करने के बाद भी अच्छे नतीजे नहीं मिल पाते। जिसके कारण कई लोग अपनी किस्मत को दोष देने लगते हैं। परंतु कुछ चीजों का कारण आपके घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र भी व्यक्ति की जिंदगी पर बहुत ही गहरा प्रभाव डालता है। इसके कारण आपके बनते-बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं। जून के इस नए महीने की शुरुआत में आप अपने घर में कुछ वास्तु टिप्स अपना सकते हैं। इससे आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

PunjabKesari

गणेश की प्रतिमा लगाएं 

किसी भी शुभ काम को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। गणेश जी को विग्नहर्ता भी कहा जाता है। वास्तु के अनुसार, घर में गणेश की प्रतिमा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप ऐसे स्थान पर गणेश की प्रतिमा लगाए यहां पर तस्वीर पर हर किसी की नजर पड़े। प्रतिमा का मुख दक्षिण दिशा में शुभ माना जाता है। आप गणेश भगवान की नृत्य करती हुई तस्वीर लगा सकते हैं। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी। 

Buy SN Handicrafts Polyresin Lord Ganesh Figurine 5.6 x 4.6 Inch Orange, 1  Piece Online at Low Prices in India - Amazon.in

स्वास्तिक बनाएं

आप अपने घर में स्वास्तिक बना सकते हैं। हिंदू धर्म में स्वास्तिक का चित्र बहुत ही शुभ माना जाता है। हर किसी कार्य की शुरुआत करने से पहले इसे बनाया जाता है। वास्तु के मुताबिक, कारोबार में सफलता पाने के लिए आप लगातार 7 वीरवार तक ईशान कोण में सुखी हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। आपको कारोबार में मुनाफा होगा। इसके अलावा आप घर के मुख्य द्वार पर आप सिंदूर के साथ स्वास्तिक बना सकते हैं। इससे आपके घर के वास्तु दोष दूर होंगे। 

PunjabKesari

नारियल की पूजा 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ माना जाता है। इस नारियल को लक्ष्मी का रुप माना जाता है। आप घर में नियमित तौर पर एकाक्षी नारियल की पूजा करें। इससे आपके घर में  पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा और आपको शुभ फल मिलेगा। इसकी पूजा करने से आपको मां लक्ष्मी की भी प्राप्ति होगी। 

PunjabKesari

शंख 

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, शंख की ध्वनि बहुत ही शुभ मानी जाती है। इससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। साथ ही इससे आपके घर के वास्तु दोष भी दूर हो जाते हैं। दक्षिणवर्ती शंख रखना घर में बहुत ही शुभ माना जाता है। इसमें आप जल भरकर पूजा के स्थान पर रखें। मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहेगी। 

 Vastu Tips for Keeping Shankh or Conch Shell at Home

Related News