29 APRMONDAY2024 1:37:21 AM
Nari

घर में Positivity लेकर आएगा फ्लॉवर वेस, जानिए क्या कहता है Vastu शास्त्र?

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Sep, 2023 01:31 PM
घर में Positivity लेकर आएगा फ्लॉवर वेस, जानिए क्या कहता है Vastu शास्त्र?

घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ फ्लॉवर वेस पॉजिटिविटी भी लेकर आता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो यह घर में सिर्फ फ्रेशनेस ही नहीं बल्कि माहौल भी खुशनुमा बनाता है। इस शास्त्र के अनुसार, यदि फ्लॉवर वेस को सही दिशा में रखा जाए तो आपको घर में बदलाव नजर आएगा। चलिए आज आपको बताते हैं कि फ्लॉवर वेस घर में रखने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखना जरुरी है....

साफ-सुथरा रखें 

घर में यदि आप इसे रख रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा साफ सुथरा हो। कुछ लोग घर में फ्लॉवर वेस रखते हैं लेकिन उसमें धूल-मिट्टी जमने लगती है। धूल-मिट्टी जमने के कारण घर में नेगेटिविटी आती है।

PunjabKesari

ऐसा फ्लॉवर वेस न रखें 

बाजार में वैसे कई तरह के फ्लॉवर वेस मौजूद होते हैं जिसमें आपको कई डिजाइन और ऑप्शन भी मिल जाएंगे। परंतु वास्तु शास्त्र के अनुसार, फाइबर या फिर प्लास्टिक के फ्लॉवर वेस लगाना शुभ नहीं माने जाते।

टूटा हुआ फ्लॉवर वेस 

इसके अलावा घर में टूटा या फिर क्रेक फ्लॉवर वेस भी न रखें, ऐसा फ्लॉवर वेस घर में पॉजिटिविटी की जगह नेगेटिविटी बढ़ा सकता है। ऐसा फ्लॉवर वेस न खरीदें। 

कैसा हो फ्लॉवर वेस?

घर में यदि आप पॉजिटिविटी  लाना चाहते हैं तो सिरेमिक या फिर ग्लास का फ्लॉवर वेस ही इस्तेमाल करें। इस तरह के फ्लॉवर वेस घर में इस्तेमाल रखने शुभ माने जाते हैं। 

PunjabKesari

इस बात का भी रखें ध्यान 

कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में फूलदान न रखें। क्योंकि यह दिशा शुभ नहीं मानी जाती है। यह फूलदान रखने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं और परिवार में कलह-कलेश बढ़ता है। 

मुरझाए फूल 

फ्लॉवर वेस में कभी भी मुरझाए हुए फूल न रखें। इन्हें घर में रखने से वास्तु संबंधी समस्याएं आती हैं और पैसों के मामले में भी कमी आ जाती है। इसलिए यदि फ्लॉवर वेस का कोई फूल मुरझा गया है तो उसे तुरंत हटा लें। 

PunjabKesari

Related News