28 APRSUNDAY2024 8:27:52 AM
Nari

गलत जगह में रखेंगे फिश एक्वेरियम तो घर में आएगी कंगाली

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 26 Jan, 2024 04:51 PM
गलत जगह में रखेंगे फिश एक्वेरियम तो घर में आएगी कंगाली

आजकल घर या ऑफिस में फिश एक्वेरियम रखने का प्रचलन काफी बढ़ गया है।अधिकत्तर लोग इसे सजावट के लिए घर या ऑफिस में किसी भी दिशा में रख देते है, जो कि वास्तु के अनुसार गलत है। इसे वास्तु के नियमों के अनुसार रखने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। एक्वेरियम घर की  सुंदरता को तो बढ़ता ही है लेकिन ये व्यक्ति की सेहत और घर की स्थिति पर भी प्रभाव डालता है। फेंगशुई के मुताबिक, इसे घर में सही दिशा में रखने से सुख-समृद्धि का वास होता है और परिवार में खुशहाली आती है। तो चलिए, आज आपको बताते है फिश एक्वेरियम को वास्तु के नियमों के अनुसार कहां और किस दिशा में रखे।

PunjabKesari

घर में एक्वेरियम रखने की सही दिशा

एक्वेरियम को सही दिशा में रखना बहुत जरुरी है। बड़े एक्वेरियम को हमेशा पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। छोटे आकार के एक्वेरियम के लिए पूर्व, उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है। ध्यान रहें कि एक्वेरियम को कभी भी बेडरुम या किचन में न रखें। इन स्थानों पर एक्वेरियम रखना अशुभ माना जाता है। अगर आप घर के झगड़ों से मुक्ति पाना चाहते है तो एक्वेरियम को मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही बाईं तरफ रखें।

एक्वेरियम को रखने के लाभ

फिश एक्वेरियम को घर में रखने से तनाव और चिंता कम होती है और घर का वातावरण शांत होता है। मान्यता यह है कि मछलियां धन और वित्तीय लाभ को आकर्षित करती है। एक्वेरियम में घूमने वाली मछलियां घर में सकारात्मक वाइब्स फैलाती है। फिश एक्वेरियम को सद्भाव और सफलता की कुंजी माना जाता है।

इतनी हो मछलियों की संख्या

PunjabKesari

फिश एक्वेरियम में मछलियों को विषम संख्या में रखने से घर में समृद्धि बढ़ती है लेकिन 3 मछलियां रखना शुभ नहीं होता। सकारात्मक ऊर्जा के लिए फिश एक्वेरियम में मछलियों की संख्या 9 होनी चाहिए। इस बात का ध्यान जरुर रखें कि मछलियों को तैरने के लिए टैंक में पर्याप्त स्थान हो, कभी भी कम क्षमता की जगह वाला एक्वेरियम घर में न रखें। यदि घर में बड़ा टैंक रखने की जगह नहीं है तो आप 5 मछलियां भी रख सकते है।

कौन-सी मछलियां रखना है शुभ?

एक्वेरियम में मुख्य रूप से गोल्ड फिश, फ्लावर हॉर्न, एंजिल फिश, ड्रैगन फिश रखना शुभ माना जाता है। इनमें से गोल्ड फिश को सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है और यदि आप संख्या की बात करें तो 8 गोल्ड फिश के साथ आप 1 काली मछली रख सकती हैं। ये मछलियां घर में शुभता का प्रतीक मानी जाती हैं।

फिश एक्वेरियम में हो इस रंग की मछलियां

PunjabKesari

घर में कुछ निश्चित रंगों की मछली रखना ज्यादा शुभ माना जाता है। सफेद या सुनहरे रंग की मछली सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती हैं। नीला, काला या ग्रे जैसे गहरे रंग की मछलियां नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करके शुभता का संकेत देती है। लाल रंग की मछलियां घर में सौभाग्य को बढ़ावा देती हैं। इसके साथ इस बात का ध्यान रखें के एक्वेरियम के पानी को समय- समय पर बदलते रहें क्योंकि ऐसा न करने से नकारात्मक उर्जा बढ़ती है।

क्या संकेत देता है मछली का मर जाना?

अगर एक्वेरियम में रखी मछली मर जाती है तो उसे तुरंत निकाल कर नदी में बहा देना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, अगर कोई मछली मर जाती है तो वह अपने साथ नकारात्मक शक्तियों के लेकर चली जाती है।
 

Related News