11 NOVWEDNESDAY2026 9:54:51 PM
Nari

घर की पूर्व दिशा में रख लें ये चीजें, आशियाने में आएगी Positivity

  • Edited By palak,
  • Updated: 09 Feb, 2023 12:53 PM
घर की पूर्व दिशा में रख लें ये चीजें, आशियाने में आएगी Positivity

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का खास महत्व माना जाता है क्योंकि इस शास्त्र को दिशाओं का शास्त्र ही माना जाता है। हर दिशा का अलग-अलग महत्व बताया गया है। खासकर पूर्व दिशा को सूर्य देव की दिशा माना जाता है। सूर्य देव ज्ञान, बल, बुद्धि और जीवन में सफलता देते हैं। इसलिए इसे सबसे खास माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्व दिशा में कुछ चीजें रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इस दिशा में कौन-सी चीजें रखना शुभ मानी जाती है...

घर में आएगी खुशहाली 

मान्यताओं के अनुसार, यदि पूर्व दिशा सही हो तो समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और घर में खुशहाली आती है। 

सुगंधित पौधे 

पूर्व दिशा में सुगंधित पौधे रखना भी शुभ माना जाता है। यह घर को महकाते हैं साथ में घर में पॉजिटिव एनर्जी का भी वास होता है। यदि आप इस दिशा में पौधों को जोड़े में लगाते हैं तो और भी फायदा होगा। 

PunjabKesari

पेंटिंग 

पूर्व दिशा की दीवार में दिन निकलने या फिर दूर से कोई सूरज डूबने की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में पॉजिटिवटी आती है और बच्चे के विकास और करियर में ग्रोथ भी होती है। 

खिड़कियां या दरवाजे 

इस दिशा में खिड़कियां और दरवाजे बनाना भी शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में पॉजिटिविटी का संचार होता है। इसके अलावा इस दिशा में दरवाजे खिड़कियां होने से बच्चों का ज्ञान, बुद्धि और बल भी बढ़ता है। 

PunjabKesari

स्टडी टेबल 

पूर्व दिशा में बच्चों का स्टडी टेबल रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि टेबल को इस तरह रखें कि पढ़ाई करते हुए बच्चों का मुहं पूर्व दिशा में हो। इससे बच्चों का ज्ञान बढ़ेगा और उन्हें नए-ए आइडियाज भी मिलेंगे। 

PunjabKesari

Related News