28 APRSUNDAY2024 3:07:30 PM
Nari

घर की इस दिशा में लगा Aloevera Plant दूर करेगा कलेश, खुशियों से भर जाएगा आशियाना

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Oct, 2023 01:40 PM
घर की इस दिशा में लगा Aloevera Plant दूर करेगा कलेश, खुशियों से भर जाएगा आशियाना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगे पौधे सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ घर में पॉजिटिविटी भी लाते हैं। कुछ पौधों को घर में लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। यह पेड़-पौधे घर में रहने वाले लोगों पर भी गहरा प्रभाव डालते हैं। पॉजिटिविटी फैलाने वाले पौधों की बात करें तो उसमें एलोवेरा प्लांट भी आता है। यदि एलोवेरा प्लांट को घर की सही दिशा में लगाया जाए तो घर में सुख-समृद्धि आती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि एलोवेरा को घर की किस दिशा में लगाना सही माना जाता है....

यहां पर रखने से होगा फायदा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, एलोवेरा का पौधा घर में सुख-समृद्धि लेकर आता है। परंतु इस सही दिशा में रखना जरुरी है। इसे घर की उत्तर पूर्व कोने में रखना शुभ माना जाता है। यहां पर यह पौधा रखने से खुशहाली आती है और पॉजिटिव एनर्जी महसूस होती है और सुख-समृद्धि बढ़ती है। 

PunjabKesari

बढ़ता है मान सम्मान 

यदि यह पौधा सही दिशा में लगाया जाए तो सुख-समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है। घर से नेगेटिविटी दूर होता है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में इसे लगाने से धन आता है और प्रमोशन बढ़ती है। जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए भी आप इस पौधे को अपने घर में लगा सकते हैं। 

मन को मिलेगी शांति 

घर की पूर्व दिशा में इस पौधे को लगाने से मन को शांति मिलती है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्व कोने में भी इसे लगाना शुभ माना जाता है। यदि आप जीवन में तरक्की चाहते हैं तो इसे घर की पश्चिम दिशा में लगाएं।

PunjabKesari

इस बात का रखें ध्यान 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, एलोवेरा का पौधा कभी भी घर की पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में नेगेटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है। इसके अलावा एलोवेरा को कभी भी बेडरुम में भी नहीं लगाना चाहिए। यहां पर भी इस पौधे को लगाना शुभ माना जाता है। एलोवेरा के पौधे को कभी भी किसी  टूटे गमले में नहीं लगाना चाहिए। इसको हमेशा मिट्टी के नए गमले में उगाना चाहिए।

PunjabKesari

Related News