02 MAYTHURSDAY2024 3:53:36 PM
Nari

घर पर किसी की बुरी नजर लगने के ये हैं संकेत, घर-परिवार को इस तरह बचाएं टोक से

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Apr, 2023 02:07 PM
घर पर किसी की बुरी नजर लगने के ये हैं संकेत, घर-परिवार को इस तरह बचाएं टोक से

घर में रह-रहे सदस्यों की तरक्की, सुख-समृद्धि बढ़ाने और शांति को बढ़ावा देने के लिए पॉजिटिव एनर्जी का संचार बढ़ाना भी जरुरी है। घर में आप कैसे वातावरण में रहते हैं इसका आपके जीवन पर गहरा असर पड़ता है। वहीं अगर वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में पड़ी चीजें जीवन में बहुत ही गहरा प्रभाव डालती हैं। कई बार घर में बहुत ज्यादा तनाव और कलह-कलेश रहता है घर में रहने वाले व्यक्ति बीमार पड़ने लगते हैं। यदि घर में लगातार तनाव और कलह-कलेश होता है घर के लोग बीमार पड़ते हैं तो इसका अर्थ है कि घर में नेगेटिव एनर्जी का वास है। घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी आप कैसे दूर कर सकते हैं। आज आपको इसके बारे में बताएंगे तो आइए जानते हैं...

मुख्य द्वार के सामने कूड़ादान 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के मुख्य द्वार के सामने कभी भी कूड़दान नहीं रखना चाहिए। घर के सामने कूड़ादान रखने से बीमारियां फैल सकती हैं और घर में नेगेटिव एनर्जी का भी प्रवेश हो सकता है। 

PunjabKesari

गंदा घर 

यदि घर में हर समय गंदगी फैली रहती है तो इससे मां लक्ष्मी भी अप्रसन्न होती हैं और घर में नेगेटिविटी भी बढ़ने लगती है। ऐसे में घर को हमेशा साफ-सुथरा रखें। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार बढ़ेगा और नेगेटिविटी दूर होगी। 

नकली पौधे 

घर में लगे हुए हरे-भरे पौधे यहां शांति और सुख-समृद्धि बढ़ाते हैं वहीं घर में लगे प्लास्टिक के पौधों के कारण घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रवाह बड़ सकता है। इसलिए भूलकर भी घर में नकली पौधे न लगाएं। 

PunjabKesari

रात में न इस्तेमाल करें ऐसी चीजें 

शास्त्रों की मानें तो रात में कभी भी सुगंधित इत्र, परफ्यूम नहीं लगाना चाहिए। ज्यादा तेज सुगंध के कारण नेगेटिव शक्तियां आपकी ओर आकर्षित हो सकती हैं। इसलिए रात में ऐसी चीजों का प्रयोग न करें। 

सुबह शाम जलाएं दीपक 

घर की नेगेटिविटी दूर करने के लिए आप नियमित रुप से घर शाम के समय घी का दीया जलाएं। माना जाता है कि मुख्य द्वार पर शाम के समय घी का दीया जलाना शुभ माना जाता है। मुख्य द्वार पर इसे जलाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार बढ़ता है। 

PunjabKesari


 

Related News