18 APRTHURSDAY2024 10:38:40 PM
Nari

बाथरूम में रखी इस रंग की बाल्टी बदल देगी किस्मत!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 May, 2020 10:29 AM
बाथरूम में रखी इस रंग की बाल्टी बदल देगी किस्मत!

सभी के जीवन में रंगों का अलग ही महत्व होता है। ये सभी पर अपना गहरा असर डालते हैं। वास्तु के हिसाब से कुछ रंग व्यक्ति पर बुरा तो कुछ अच्छा प्रभाव डालते हैं। इन रंगों से ही जीवन में सुख- समृद्धि व शांति बनी रहती है। इसी तरह बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी रखना काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही नीला पेंट और टाइल्स लगवाने से व्यक्ति की किस्मत भी बदल सकती है। शनि दोष दूर हो जीवन की परेशानियों से राहत मिलती है। आइए जानते हैं जानते हैं नीले रंग की बाल्टी रखने से किन परेशानियों से राहत मिलती है।

Blue Bathroom Tiles,nari

पॉजिटिव एनर्जी दिलाएं

वास्तु के अनुसार बाथरूम में रखी चीजों का हम पर शुभ और अशुभ दोनों तरह का असर पड़ता है। बाथरूम में लगातार साकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से घर के सभी सदस्यों की जिंदगियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अशुभ प्रभाव शुभ में बदल के लिए बाथरूम में नीले की बाल्टी रखें। यह घर में पॉजिटिविटी का संचार करता है। 

blue bucket,nari

शनि और राहु दोष होता है दूर

कुंडली में शनि और राहु को मजबूत बनाने के लिए नीले रंग का प्रयोग करना काफी फायदेमंद है। वास्तु के अनुसार इस रंग का ज्यादा इस्तेमाल करने से शनि और राहु दोष दूर होने में मदद मिलती है। आप अपने बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी रखने के अलावा खुद इस रंग के कपड़ों को पहन सकते हैं। इसके साथ ही आप चाहें तो ब्लू कलर का रूमाल अपने पास रखें।

सुख-समृद्धि व शांति के लिए

नीले रंग की बाल्टी या इस रंग का ज्यादा इस्तेमाल करने से घर का वातावरण सुख, शांति और पॉजिटिविटी से भरा रहता है। ब्लू कलर की बाल्टी के साथ-साथ बाथरूम में इसी कलर का पेंट या टाइल्स भी लगाई जा सकती है।

family,nari

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

अक्सर लोग नहाने के बाद बाथरूम में पड़े टब या बाल्टी को खाली छोड़ आते है। मगर उनकी आदत से जीवन में धन की कमी से जूझना पड़ता है। ऐसे में आर्थिक स्थिति से संपन्न बने रहने के लिए चाहे आधी ही सही हमेशा बाल्टी को पानी से भर कर ही रखें।

इन्हें रहना चाहिए सावधान

लकी नंबर 4 वाले लोग

बाथरूम में चाहें ब्लू कलर की बाल्टी रखने से बहुत से वास्तुदोष दूर होते हैं। मगर जिन लोगों का लकी नंबर 4 हैं उन्हें इस रंग से दूरी बनाए रखनी चाहिए। नहीं तो यह उनपर अच्छे की जगह बुरा असर डाल सकता है।

तनाव से गुजर रहें लोग

डिप्रेशन के शिकार लोगों को भी नीले रंग से परहेज़ रखना चाहिए। यह उनकी समस्याओं को बढ़ाने का कारण बन सकता है। 

Sad woman,nari

इसके अलावा इन लोगों को अपने बेडरूम में ब्लू कलर का पेंट या इस रंग की कोई चीज रखने से परहेज़ रखना चाहिए।
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News